उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से राजदा से साक्षात्कार लिया ।राजदा ने बताया कि पिछले चार महीनों से ये मोबाइल वाणी पर प्रसारित विशेष कार्यक्रम 'अपनी जमीन अपनी आवाज ' सुन रही हैं। कार्यक्रम सुनने के बाद इनके विचार में परिवर्तन हुआ। इन्होने निर्णय लिया कि इनके जमीन पर जितना अधिकार इनके बेटों का है उतना ही अधिकार बेटी का भी है। अब इनकी ऑंखें खुल गई है। जैसे इन्होने बेटों को जन्म दिया वैसे ही बेटियों को भी जन्म दिया है। बतौर बेटी दोनों एक समान हैं। इनके बीच भेदभाव नही करना चाहिए। राजदा अपनी बेटियों को भी जमीन में हिस्सा देंगी
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रेशमा से साक्षात्कार लिया ।रेशमा ने बताया कि महिलाओं को खुद निर्णय लेने का अधिकार होता है। पति घर के गार्जियन होते हैं , इसलिए महिलाएं उनसे पूछ के काम करती हैं। शिक्षा महिलाओं के लिए बहुत जरुरी है। महिलाएं शिक्षित होंगी तो आगे बढ़ेंगी। भूमि का अधिकार मिलने पर महिलाएं उस भूमि पर खेती कर के अपना जीवन यापन कर सकती हैं। जैसे - धान , गेहूं ,इत्यादि।
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से कमलेश से साक्षात्कार लिया ।कमलेश ने बताया कि ये मोबाइल वाणी पर प्रसारित कार्यक्रम अच्छा लगता है। इनको पता चला कि आज के युग में लड़की और लड़के बराबर हैं। लड़कियां किसी से कम नहीं है। महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरुरी है
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से संकिता से साक्षात्कार लिया ।संकिता ने बताया कि ये मोबाइल वाणी पर प्रसारित कार्यक्रम सुनती हैं और इनको अच्छा लगता है। पहले ये सोचती थी कि बेटा और बहू को सम्पत्ति का अधिकार देंगी। मगर कार्यक्रम सुनकर इनका विचार बदल गया है। अब ये अपनी बेटी को भी बेटा के समान सम्पत्ति में अधिकार देंगी
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से श्रोता से साक्षात्कार लिया ।श्रोता ने बताया कि महिलाओं को कोई भी काम पति या पिता से पूछ कर करना चाहिए।भूमि का अधिकार मिलने पर महिलाएं उस भूमि पर खेती या नौकरी कर के अपना जीवन यापन कर सकती हैं।पैसे कमा कर अपना जीवन बेहतर बना सकती हैं।
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से पूनम से साक्षात्कार लिया ।पूनम ने बताया कि महिलाएं स्वयं वोट देने या अन्य कार्य सम्बंधित निर्णय ले सकती हैं। महिलाओं को भूमि अधिकार मिलने पर अपना जीवन अच्छे से बिता सकती हैं। शिक्षा महिलाओं के लिए बहुत जरुरी है। भूमि का अधिकार मिलने पर महिलाएं उस भूमि पर खेती कर सकती हैं।
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मोहम से साक्षात्कार लिया ।मोहम ने बताया कि महिलाएं घर के बड़ों से पूछकर वोट डालती हैं ।महिलाओं को भूमि का अधिकार मिलना चाहिए। सरकार को शिक्षित महिलाओं के लिए नौकरी उपलब्ध करवानी चाहिए। भूमि का अधिकार मिलने पर महिलाएं उस भूमि पर खेती कर के अपना जीवन यापन कर सकती हैं। जैसे -गेहूं ,चावल , इत्यादि।
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से कनीजा से साक्षात्कार लिया ।कनीजा ने बताया कि ये बहुत दिनों से गोंडा मोबाइल वाणी पर प्रसारित कार्यक्रम सुन रही हैं और सुनकर इनके जीवन में काफी बदलाव आया है। इनको पहले महिलाओं के हक़ के बारे में नही पता था। पहले ये बेटियों को सम्पत्ति देने के बारे में नही सोचती थीं , मगर अब जितना बेटा को सम्पत्ति देंगी उतना ही बेटी को भी देंगी। समाज में सदियों से ऐसा देखा जाता है कि शादी के बाद महिला का पैतृक सम्पत्ति में अधिकार नहीं होता है और ससुराल में सास - ससुर के मृत्यु के बाद ही सम्पत्ति मिलता है। घर के सभी सदस्यों को इन्होने कार्यक्रम सुनाया है। यह एक ऐसा मंच है जहां औरतों को आगे बढ़ाने की बात होती है।
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सोनिया से साक्षात्कार लिया ।सोनिया ने बताया कि महिलाएं स्वयं वोट देने या अन्य कार्य सम्बंधित निर्णय ले सकती हैं। महिलाओं को भूमि अधिकार मिलने पर अपना जीवन अच्छे से बिता सकती हैं। शिक्षा महिलाओं के लिए बहुत जरुरी है। भूमि का अधिकार मिलने पर महिलाएं उस भूमि पर खेती कर सकती हैं।
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से शिवांगी से साक्षात्कार लिया ।शिवांगी ने बताया कि महिलाओं को भूमि या कोई भी अधिकार नही होता है,जिससे वो अपने मन से कोई काम कर सकें। महिलाएं पुरुषों से पूछ कर फैसला करती हैं। पुरुषों की सहमति होती है तभी महिलाएं आगे बढ़ती हैं। महिलाओं को अधिकार मिलना चाहिए ।