उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सिमी से साक्षात्कार लिया। सिमी ने बताया कि मोबाइल वाणी का कार्यक्रम 'अपनी जमीन, अपनी आवाज ' वो पिछले कुछ महीनो से सुन रही है और उन्हें ये कार्यक्रम अच्छा लग रहा है और घर के लोग भी इसे सुनते है । जीवन में आगे बढ़ने के लिए सिमी मदरसे में पढ़ाने लगी और गाँव में बच्चो को भी ट्यूशन पढ़ाती है। इससे अर्जित पैसे से घर का खर्च चल जाता है।
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सबिना से साक्षात्कार लिया। सबिना ने बताया कि वो मोबाइल वाणी का कार्यक्रम 'अपनी जमीन, अपनी आवाज ' कुछ महीनो से सुन रही है। इस कार्यक्रम में महिलाओं और महिलाओं की शिक्षा के बारे में बात किया जाता है और ये बातें महिलाओं तक पहुंच रही है। सबिना बता रही है कि कार्यक्रम सुनकर उन्होंने सिलाई की छोटी सी दूकान खोल रखी है और आगे बढ़ने की कोशिश कर रही है
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सोमिया सिंह से बातचीत की। सोमिया सिंह का कहना है मोबाइल वाणी पर चल रहे कार्यक्रम वे बहुत दिनों से सुन रहे हैं। उन्होंने बताया पहले महिलाओं को कोई हक़ नहीं मिलता था। इस कार्यक्रम को सुनने के बाद उन्होंने खुद अधिकार लिया और अपने आस पास के महिलाओं को भी इसके बारे में जानकारी दी
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से गोल्डी सिंह से साक्षात्कार लिया। गोल्डी सिंह ने बताया कि मोबाइल वाणी का कार्यक्रम 'अपनी जमीन, अपनी आवाज ' सुनकर उनके जीवन में बहुत बदलाव आया। कार्यक्रम के माध्यम से उन्हें बहुत सारी जानकारी मिली जो महिलाओं के हित से जुड़ी हुई होती है। अनपढ़ महिलाओं को उनके घर में कोई सम्मान नहीं मिलता है। लेकिन अब महिलाये पढ़ लिख रही है और सभी को शिक्षित होना भी चाहिए
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो ने मोबाईल वाणी के माध्यम से बाद शाह से बातचीत की। बाद शाह का कहना है महिलाएं कोई भी काम करने से पहले अपने पति या पिता से पूछती हैं क्योंकि उन्हें खुद फैसला लेने का अधिकार नहीं होता है। महिलाओं को पढ़ना लिखना बहुत जरूरी होती है
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सन्नो ने बातचीत की। सन्नो का कहना है यदि उन्हें जमीन का अधिकार मिल जाता है तो वे खेती कर के अपना जीवन अच्छे से व्यतीत कर सकती हैं। इससे वे साग सब्जी ऊगा सकती हैं जिससे घर भी चला सकती हैं सब्जी बेच कर पैसे भी कमा सकती हैं
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से अनामिका से बातचीत की।अनामिका का कहना है मोबाइल वाणी सुनकर उनके जीवन में बहुत बदलाव आया है। उन्होंने बताया वे अपने जीवन में बहुत संघर्ष की हैं उनके परिवार ने भी उनका बहुत साथ दिया। उन्हें असफलता भी मिली लेकिन शिक्षा के द्वारा वे आगे आयी। वे अपने बच्चों को भी शिक्षित करना चाहती हैं
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से प्रियंका से बातचीत की। प्रियंका का कहना है मोबाइल वाणी पर चल रहे कार्यक्रम सुनकर उनके जीवन में बहुत बदलाव आया है। उन्होंने बताया उनके पिता की परिस्थिति उतनी अच्छी नहीं थी। जिस वजह से वे उन्हें ज्यादा पढ़ाने में असमर्थ थे। इसके बाद उनकी शादी कर दी गयी। ससुराल में भी उन्हें पढ़ने से रोका गया ,लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और अपनी पढ़ाई जारी रखी। अब वे नौकरी कर रहे हैं और अपने बच्चों को भी पढ़ा रही हैं।
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सूबी से साक्षात्कार लिया। सूबी ने बताया कि मोबाइल वाणी का कार्यक्रम 'अपनी जमीन, अपनी आवाज ' सुनकर उन्हें बहुत अच्छा लगा और ये कार्यक्रम ऐसे ही चलते रहना चाहिए। कार्यक्रम में बताया जाता है कि बेटा और बेटी दोनों को बराबर का ही अधिकार देना चाहिए। समाज में ऐसा ही होना चाहिए और अपने बच्चो को समान अधिकार देना चाहिए। कार्यक्रम ऐसे ही चलते रहना चाहिए, ताकि लड़के और लड़की में कोई भेदभाव नहीं कर सके।
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से जेनब से साक्षात्कार लिया। जेनब ने बताया कि मोबाइल वाणी का कार्यक्रम 'अपनी जमीन, अपनी आवाज ' सुनकर उन्हें ये पता चला कि लड़की और लड़का में कोई भेदभाव नहीं करना चाहिए। दोनों को बराबर का अधिकार मिलना चाहिए। लड़कियों को भी पढ़ने लिखने में आगे बढ़ाना चाहिए , उन्हें पूरा अधिकार देना चाहिए। मोबाइल वाणी का कार्यक्रम ऐसे ही चलता रहना चाहिए। लड़की और लड़का दोनों में ही संपत्ति का बराबर बंटवारा होना चाहिए।