उत्तरप्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव मोबाइल वाणी के माध्यम से अंजलि सिंह से बातचीत की। उन्होंने बताया कि महिलाओं के लिए समाज में शिक्षित और जागरूक होना महत्वपूर्ण है और साथ ही महिलाओं को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए । भूमि अधिकार भी दिए जाने चाहिए क्योंकि अगर महिलाएं शिक्षित होंगी तो बच्चे भी शिक्षित होंगे। यह महत्वपूर्ण है कि वह अपने भविष्य के जीवन को कैसे सुरक्षित कर सकती है। यदि वह महिलाओं को शिक्षित करके और उन्हें अपने पैरों पर खड़ा करके आत्मनिर्भर हो जाती है, तो उसे भूमि अनुदान की आवश्यकता होती है।
उत्तरप्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रही हैं कि अच्छी शिक्षा के माध्यम से महिलाओं पुरूषों के बराबर उठा सकते हैं। उन्हें समाज में ऊँचा उठा सकते हैं ।पुरुषों की समाज में जो स्थिति है इसके बराबर ही महिलाओं की परवरिश कर सकते हैं महिलाओं के अच्छे होने या उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए महिलाओं के जीवन में शिक्षा का होना बहुत जरूरी है,इस विषय पर राजन मिश्रा ने बताया कि अगर महिलाएं शिक्षित होंगी, तो वे अपने अधिकारों के बारे में जागरूक होंगी इससे उन्हें समाज में स्थान मिल सकता है। वे शहरों में व्यवसाय कर सकती हैं।
उत्तरप्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव मोबाइल वाणी के माध्यम से शुभम से बातचीत की। बातचीत में शुभम ने बताया कि महिलाओं को उनके अधिकार मिल रहे हैं या महिलाएं शिक्षित हो रही हैं और अपने अधिकारों के बारे में जागरूक हो रही हैं, तो इसका हमारे समाज पर बहुत प्रभाव पड़ सकता है। ताकि अगर महिलाएं शिक्षित हों, तो वे अधिक क्षेत्रों में आगे बढ़ेंगी। महिलाओं को कई क्षेत्रों में अधिक जानकारी मिलेगी। जब वे आगे बढ़ेंगे तो हमारा समाज पीछे नहीं रहेगा। इसलिए महिलाओं के लिए शिक्षित होना अधिक महत्वपूर्ण है ताकि वे उन लोगों को भी शिक्षित कर सकें जो उनके पीछे के समाज में नए शिक्षित हैं, उन्हें पढ़ा सकें, उन्हें बता सकें आदि।
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो मोबाइल वाणी के माध्यम से हमारी श्रोता रुबीना से बात किया उन्होंने बताया की महिलाओं को भूमि का अधिकार मिलना चाहिए।
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो मोबाइल वाणी के माध्यम से हमारे श्रोता आकाश से बात किया ,उन्होंने बताया की महिलाओं को शिक्षा और अधिकार दोनों मिलना चाहिए।
उत्तरप्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव मोबाइल वाणी के माध्यम से मनीष से बातचीत की। बातचीत में मनीष ने बताया कि महिलाओं को बहुत सारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है,उनके लिए उनके काम के क्षेत्र में भी बहुत बाधा आती है। महिलाओं को घर भी देखना है, परिवार भी देखना है,इसके कारण काम करने में बाधा आती है इसलिए उन्हें वेतन भी कम मिलता है। उनका कहना है एक तरफ पुरुषों और महिलाओं के बीच समानता की बात की जाती है। दूसरी ओर, जब परिवार की देखभाल करने की बात आती है, तो महिलाओं की पूरी जिम्मेदारी दे दी जाती है। पुरुषों को भी घर का ध्यान रखना चाहिए। यही कारण है कि महिलाएं काम नहीं कर पा रही हैं। भूमि अधिकार मिलने पर उन्हें सहारा मिल जाएगा
उत्तरप्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव मोबाइल वाणी के माध्यम से अभिषेक से बातचीत की। बातचीत में अभिषेक ने बताया कि पिता की संपत्ति में बेटी या महिला को अधिकार मिलना चाहिए। उनको उनका हिस्सा दिया जाए ताकि लड़कियों को भी वही मिले जो बेटों को मिले इससे वे खुद पर निर्भर रहेंगी। इससे अगर वे ससुराल जाते हैं तो उनके लिए काम करने का एक साधन होगा, उनके पास जमीन होगी, उनके अधिकार होंगे, इसलिए उनको इसका अधिकार मिलना चाहिए। उनका मानना है कि यह सोच की बात है एक पुरुष और एक महिला को बराबर समझा जाता है तो बराबरी हर चीज में मिलनी चाहिए। उनके भाई भी उसी तरह सोचेंगे जैसी उनकी सोच होगी।
उत्तरप्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव मोबाइल वाणी के माध्यम रजनी जी से बातचीत की। बातचीत में रजनी ने बताया कि महिलाओं को जमीन दी जानी चाहिए ,हमारा समाज मानता है कि अगर महिलाओं को जमीन मिलती है, तो वे अपने फैसले खुद ले सकती हैं। यदि उनके नाम पर भूमि रहती है, तो इससे पुरुषों का महत्व भी कम हो जाएगा। बिना भूमि के वे बेसहारा है। महिलाओं के पास अगर जमीन है तो यह उनके जीवन के लिए बहुत अच्छा रहेगा ।
उत्तरप्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी मोबाइल वाणी के माध्यम से मुस्कान दुबे से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं के लिए हमारे समाज में महिलाओं के लैंगिक असमानता के कई कारण है। कई क्षेत्रों में महिलाओं को कम आंका जाता है। पुरूषों को लगता है महिलायें हर क्षेत्र में काम नहीं कर सकती , तभी पुरुष महिलाओं को पुरुषों की तुलना में कम मानते हैं, महिलाओं को भी पुरुषों की तुलना में वेतन भी कम मिलता है।
उत्तरप्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी मोबाइल वाणी के माध्यम से शम्भु से बातचीत की।बातचीत में शम्भु ने बताया कि महिलाओं को भूमि का अधिकार मिलना चाहिए ताकि उन्हें नुकसान न हो। यदि उन्हें भूमि अधिकार मिलते हैं, तो वे अपने जीवन और अपने परिवार या बच्चों के जीवन को बेहतर बना सकते हैं। जीवन जीने के लिए महिलाओं को भी जमीन का हिस्सा मिलना चाहिए। ताकि वे दूसरों को अच्छा जीवन देने में सक्षम हों उनकी समाज में अलग पहचान बने और अपने बच्चों का भरण पोषण कर सके