कार्यक्रम बदलाव का आगाज़ जेंडर के नाम पर होने वाली हिंसा के खिलाफ 16 दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में आपका स्वागत है।लड़कियों के मन में शादी को ले कर उलझन और उत्साह दोनों तरह की भावनायें होती हैं। कई तरह के सवाल भी होते हैं। आईये सुनते हैं इस कड़ी में रेखा की आपबीती।

संतकबीरनगरः जिला कांग्रेस कमेटी एवं पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश चंद पांडेय की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दैनिक प्रयोग में आने वाली रसोई गैस की कीमतों पर आक्रोश जताया। कलक्ट्रेट पहुंचकरराज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर दोहरा चरित्र अपनाने का आरोप मढ़ा। कलक्ट्रेट पहुंचे कांग्रेसियों ने डीएम की अनुपस्थित में प्रशासनिक अधिकारी को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा। पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश चंद पांडेय ने कहा कि भाजपा सरकार ने गैस सिलेंडर के दामों पर दोहरा चरित्र अपना रही है। जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद पांडेय ने कहा कि वर्तमान में चल रहे पांच विधान सभा चुनावों में भाजपा ने एक बार फिर जनता के साथ जुमलेबाजी करना शुरू कर दिया है। गैस सिलेंडर 450 एवं 500 रुपए में देने का वादा कर रही है। जबकि जहां-जहां भाजपा की सरकार है वहां-वहां सिलेंडर बढ़े हुए दामों में मिल रहा है। वहीं विधान सभा चुनावों में इनके बड़े नेताओं ने 450 एवं 500 रुपए में सिलेंडर देने का जनता से झूठा वादा किया है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि अगर भारतीय जनता पार्टी की नीयत साफ है तो पहले उत्तर प्रदेश की जनता को 450 और 500 रूपए में सिलेंडर दे कर अपनी डबल इंजन सरकार की नीयत स्पष्ट करें। कांग्रेस अपने हर वादों को कांग्रेस शासित राज्यों में गारंटी के साथ पूरा करने जा रही है। जिला प्रवक्ता सुनील कुमार पांडेय ने कहा कि भाजपा के झूठ और जुमलों से देश की जनता त्रस्त है, जिसका जवाब तीन दिसंबर को विधान सभा चुनावों के नतीजों के साथ देने जा रही है। इस अवसर पर जमुना प्रसाद, राजीव गोंड, संजय चौरसिया, सुनील कुमार पांडेय, रमेश चौधरी, दयाशंकर चौधरी, बिट्टू सिंह, जमाल अहमद, रेहान, परवेज, बाबूलाल गोंड, जेपी मिश्र, शिमू खान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

संतकबीरनगर। एचआरपीजी काॅलेज के तीन विद्यार्थियों समेत जिले के कुल छह मेधावियों को शुक्रवार को सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में राज्यपाल ने गोल्ड मेडल से सम्मानित किया। मेडल मिलने पर विद्यार्थी खुशी से झूम उठे। विद्यार्थियों की इस सफलता पर एचआरपीजी काॅलेज के प्राचार्य प्रोफेसर ब्रजेश कुमार त्रिपाठी, प्रोफेसर राजेश चंद मिश्र, प्रोफेसर प्रताप विजय कुमार, डॉ. पूर्णेश नारायण सिंह, डॉ. विजय कुमार मिश्र, डॉ. अमित भारती ने बधाई दी है। राज्यपाल के हाथों सम्मानित होना गौरव की बात एचआरपीजी कॉलेज के एमएससी जंतु विज्ञान की छात्रा व बखिरा के मेड़रापार की रहने वाली विद्या मिश्र को गोल्ड मेडल मिला। इस पर उन्होंने खुशी जताई। वह अपनी मां और भाई के साथ मेडल लेने पहुंची थीं। उन्होंने कहा कि यह मेडल मां और बाबा को समर्पित है। उन्होंने कहा कि इससे उनका हौसला बढ़ा है। वह आगे चलकर और मेहनत करेंगी। उन्होंने इसके लिए कॉलेज के शिक्षकों का आभार जताया। पिता के साथ मेडल लेने पहुंची प्रियंका एचआरपीजी काॅलेज की स्नातक छात्रा व खलीलाबाद के पश्चिमी बंजरिया निवासी प्रियंका यादव को भी गोल्ड मेडल मिला है। राज्यपाल के हाथों सम्मानित होने पर प्रियंका ने कहा कि यह परिजनों और गुरुजनों के आशीर्वाद का फल है। कि उन्हें यह मेडल मिला है। उन्होंने अपने माता-पिता को श्रेय देते हुए कहा कि माता-पिता हमेशा पढ़ाई के लिए प्रेरित करते हैं। वह अपने पिता के साथ मेडल लेने पहुंची थीं। मिला मेडल तो खुशी से झूमी सुरभि प्रेमलता महाविद्यालय अछिया की बीएड छात्रा सुरभि सिंह को राज्यपाल ने मेडल दिया। इसके बाद सुरभि की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। सुरभि ने बताया कि इसके पीछे पिता की प्रेरणा है। उनके पिता रतनसेन सिंह डिग्री कॉलेज बांसी में शिक्षक हैं। उसने बताया कि पहले जब लिस्ट निकली तो विश्वास नहीं हुआ कि उन्हें मेडल मिलेगा। यह एक तरह का सपना था। आज मेडल मिला है। उसकी खुशी है। सुरभि की इस उपलब्धि पर महाविद्यालयों के शिक्षकों ने बधाई दी है। इन्हें भी मिला है मेडल एचआरपीजी कॉलेज की एमए अर्थशास्त्र की छात्रा गीताजंलि, अंबा केपीएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन हरिहरपुर की एमए शिक्षा शास्त्र की छात्रा बबिता तिवारी, बाबा पर्वतनाथ महाविद्यालय विश्वनाथपुर के बीपीएड छात्र अभिषेक चौधरी शामिल हैं।