उत्तरप्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से अलोक श्रीवास्तव मोबाइल वाणी के माध्यम से हमारे श्रोता से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं को सहर्ष सम्पत्ति का अधिकार मिलना चाहिए। शादी होने के बाद यदि पति द्वारा उन्हें छोड़ दिया जाए तो वे क्या करेंगी। उन्हें हर चीज का अधिकार होना चाहिए बच्चों को कैसे पालना है कैसे रहना है महिलाओं को पुरुषों के समान अधिकार मिलने चाहिए।

उत्तरप्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से के सी चौधरी मोबाइल वाणी के माध्यम से बात रहे है की सरकार का दावा करती है कि गाँव में पानी की टंकी है, सरकारी हैंडपंप लगाए गए हैं लेकिन ग्रामीणों को अभी भी साफ पानी नहीं मिल पा रहा है। लोग स्वदेशी हैंडपंपों की मदद से पानी पीने के लिए मजबूर हैं, वहीं कुछ लोगों ने बताया है कि गाँव में लगाए गए सरकारी हैंडपंप बेकार साबित हो रहे हैं और इसकी देखभाल करने वाला कोई नहीं है।

उत्तरप्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से के. सी. चौधरी मोबाइल वाणी के माध्यम से हमारे श्रोता लकी अग्रवाल से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि अगर माता पिता के पुत्र संतान नहीं है तभी बेटियों का अधिकार पिता के संपत्ति में हो सकता है। भूमि के अधिकार को लेकर विवाद की स्तिथि भी आ सकती है। महिलाओं को संपत्ति का अधिकार नहीं मिलना चाहिए, यही उचित होगा

Transcript Unavailable.

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से रामप्रकाश सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि महिलाओं के लिए सबसे जरुरी है शिक्षा, क्युकी अपने अधिकार को पाने के लिए महिलाओं का शिक्षित होना बहुत जरुरी है। महिलाएं अगर शिक्षित होंगी तभी समाज में बोल पाएंगी,शिक्षा के मामले में महिलायें बहुत पिछड़ी हुई है

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से रामप्रकाश सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि जब सोच बदलेगी तभी भारत की हमारी महिलाएं बदलेंगी, पैतृक संम्पत्ति में महिलाओं को अधिकार मिलना ही चाहिए। महिलाये आर्थिक समस्या से जूझती रहती है, वो अपने बच्चो की भी सही से पढ़ा नहीं पाती है, क्युकी वो पुरुषो पर निर्भर रहती है। पुरुष वर्ग शराब के नशे में महिलाओं के साथ अत्याचार करते है। इसलिए पैतृक संपत्ति में महिलाओं को अधिकार मिलना ही चाहिए, शिक्षा के आभाव में महिलायें कमज़ोर होते जा रही है। इसलिए महिलाओं का शिक्षित होना बहुत जरुरी है।

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से रामप्रकाश सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि आज भी महिलायें पानी की तलाश में दूर दूर तक जाती है। अभी भी क्षेत्र के बहुत से ऐसे जगह है जहाँ नल का कनेक्शन नहीं लगा है। उत्तर प्रदेश में ऐसा कोई गाँव नहीं बचा है जहाँ किसी के दरवाजे पर हैंडपाइप नहीं लगा हो

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से रामप्रकाश सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि महिला संपत्ति अधिकार को लेकर लोगो की अलग अलग राय है। कुछ लोगो का कहना है की महिलाओं को भूमि में अधिकार मिलना चाहिए, तो कुछ का कहना है की उन्हें अधिकार मिलना नहीं चाहिए। हमारे देश में महिलाएं शिक्षा के मामले में बहुत पिछड़ी हुई है, महिलाएं शिक्षा में आगे रहेंगी तभी उन्हें अधिकार मिल पायेगा और समाज में उनका सम्मान बढ़ेगा

उत्तरप्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से के. सी. चौधरी मोबाइल वाणी के माध्यम से विष्णु पांडे से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं को सम्पत्ति का अधिकार मिलना गलत है।महिलाओं को सम्पत्ति का अधिकार मिलने से भाई बहन के रिश्ते में दरार आ सकती है महिलाओं को अपने पति की सम्पत्ति में हिस्सा लेना जरूरी है ना कि भाई की। इससे भाई के साथ भी रिश्ता टूट जाएगा कई तरह की असमानता होगी। गांव वालों के साथ भी रिश्ता में खटास हो सकता है बाद में पति के साथ भी विवाद हो सकता है जो गलत है .

Transcript Unavailable.