उत्तरप्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से अनीता मिश्रा मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रही हैं कि बेटियों का उतना अधिकार है जितना बेटों का अधिकार है। सभी लोग अपनी बेटियों को पढ़ायें और बेटों की तरह उन्हें डॉक्टर इंजिनियर बनाए
उत्तरप्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से के सी चौधरी मोबाइल वाणी के माध्यम से एक श्रोता राजमती से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया की महिलाओं को संपत्ति का अधिकार दिया जाना चाहिए। इससे भाई बहन के रिश्ते में कोई दरार नहीं आएगा, इस अधिकार से महिलायें मजबूत होंगी।
उत्तरप्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से के सी चौधरी मोबाइल वाणी के माध्यम से अर्जुन से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि विवाहित महिलाओं को संपत्ति के उत्तराधिकार का अधिकार नहीं है, और जो विवाहित नहीं हैं उन्हें संपत्ति के उत्तराधिकार का अधिकार है। उनका कहना है कि महिलाओं को सम्पत्ति का अधिकार मिलने से भाई बहन के रिश्ते में दरार आ सकता है
उत्तरप्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से के सी चौधरी मोबाइल वाणी के माध्यम से प्रदीप से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि शादी से पहले महिलाओं का पिता की सम्पत्ति में अधिकार होता है शादी के बाद उनका अधिकार ससुराल में हो जाता है। हां यदि मायके में पिता ,माँ या भाई ना हो तो उनका अधिकार पिता के सम्पत्ति में हो जाता है। उनका कहना है कि यदि महिलाओं को पैतृक सम्पत्ति में अधिकार नहीं दिया जाना चाहिए भाई बहन के इससे रिश्ते में दरार हो सकती है।
उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से सरोज चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि महिला को सम्पत्ति में अधिकार मिले , इसके लिए सिर्फ कानून बनाना पर्याप्त नही है। सामाजिक सोच को भी बदलना पड़ेगा। परिवार में बदलाव लाने की भी आवश्यकता है, ताकि बेटियों को उनका उचित सम्मान मिले और उन्हें आर्थिक रूप से समान अवसर मिले। कई परिवारों में बेटियों पर भी अपने अधिकारों को छोड़ने के लिए दबाव डाला जाता है या उन्हें सही जानकारी नहीं दी जाती है। ज्यादातर महिलाओं को अपने अधिकारों के बारे में पता नहीं होता है।
उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से सरोज चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि महिलाओं को अपने पिता की संपत्ति में बराबर का हक़ और समानता का अवसर मिलना चाहिए।यह ना केवल क़ानूनी रूप से बल्कि नैतिक और सामाजिक दृष्टिकोण से भी सही है। कानून महिलाओं को समान अधिकार देता है और वित्तीय सुरक्षा और स्वतंत्रता देता है। बेटी और बेटे के बीच कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए। दुर्भाग्यवश ज्यादातर परिवारों में सम्पत्ति के मामले में बेटा और बेटी के बीच फर्क किया जाता है
उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से नूतन उपाध्याय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि 24 जून 2023 हिन्दू उत्तराधिकार (संशोधन) अधिनियम, 1956 में साल 2005 में संशोधन कर बेटियों को पैतृक सम्पत्ति में समान हिस्सा पाने का क़ानूनी अधिकार दिया गया है।
उत्तरप्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से अलोक श्रीवास्तव मोबाइल वाणी के माध्यम से अभिजीत चौधरी से बातचीत की।बातचीत में उन्होंने बताया महिलाओं को काफी सुविधाएं दी जा रही हैं उन्हें योजनाए दी जा रही हैं। महिलाओं को प्रसव के समय सरकार से कुछ सहायता मिलता है साथ ही कई तरह की सहायता मिलती है। उनका कहना है कि महिलाओं को पैतृक सम्पत्ति में भी अधिकार मिलना चाहिए
उत्तरप्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से के सी चौधरी मोबाइल वाणी के माध्यम से एक श्रोता से बातचीत की।बातचीत में उन्होंने बताया महिलाओं को संपत्ति का अधिकार नहीं दिया जाना चाहिए, अगर यह दिया जाता है, तो आगे विवाद होंगे। ऐसी स्थितियाँ उत्पन्न हो सकती हैं जो कई कठिनाइयों का कारण बन सकती हैं
उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से के. सी. चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से त्रिलोकीनाथ यादव से बात किया उन्होंने बताया की , महिलाओं को भूमि का अधिकार देना उचित नहीं है। इससे भाई बहन के रिश्ते में दरार आ सकता है और नुकसान होने की भी संभावना है