उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से के.सी.चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से ग्रामीण से साक्षात्कार लिया। ग्रामीण ने बताया कि महिलाओं को पैतृक सम्पत्ति में अधिकार नही मिलना चाहिए। सम्पत्ति बंटवारा को लेकर भाई - बहन के रिश्ते में दरार आ सकता है
उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला आलोक श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से अमित कुमार से साक्षात्कार लिया।अमित कुमार ने बताया कि महिलाओं को पुरुषों के सामान अधिकार मिलना चाहिए। अधिकार लेने के लिए महिलाओं को शिक्षित होना चाहिए
उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से के.सी.चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से पत्रकार ए. के . मिश्रा से साक्षात्कार लिया। ए. के . मिश्रा ने बताया कि महिलाओं को संपत्ति का अधिकार मिलना चाहिए। सरकार की मंशा के अनुकूल काम करना चाहिए। अगर बेटा सम्पत्ति का अधिकारी हो सकता है तो बेटी भी हो सकती है। अधिकार मिलने से महिला सशक्त होंगी और उनके अधिकार , कर्तव्य एवं दायित्यों के बारे में जानकारी होगी। सम्पत्ति बंटवारा को लेकर भाई - बहन के रिश्ते में दरार आ सकता है
उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला अलोक श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सरस्वती चन्द्रा से साक्षात्कार लिया। सरस्वती चन्द्रा ने बताया कि महिलाओं को सामाजिक और व्यक्तिगत रूप से पैतृक संपत्ति में अधिकार जरूर मिलना चाहिए। शिक्षित महिलाएं अपना अधिकार ले सकती हैं। पहले की महिला और अभी की महिला में जमीन आसमान का अंतर आ गया है। पहले अधिकतर महिलाएं अशिक्षित हुआ करती थीं अब महिलाएं पढ़ाई कर रही हैं। कभी वो पल्लू कर के चला करती थीं,अब बिना पल्लू के चलती हैं। समाज में बदलाव आ रहा है। जागरूक पुरुष महिलाओं को सपोर्ट कर रहे हैं
उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से के.सी.चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से राजमती से साक्षात्कार लिया। राजमती ने बताया कि महिलाओं को पैतृक संपत्ति में अधिकार मिलना चाहिए। इससे महिलाओं को लाभ होगा। सम्पत्ति बंटवारा को लेकर भाई - बहन के रिश्ते में दरार नही आएगी। अगर रिश्ते में दरार होना होगा तो कभी भी हो जाएगा
उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से रामप्रकाश ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि महिलाएं कई क्षेत्रों में बहुत पिछड़ी हुई हैं जिनमें उन्हें आरक्षण देकर आगे लाने की आवश्यकता है। यह कदम जल्द से जल्द उठाना होगा अन्यथा हमारी महिलाओं को काफी दबा दिया जाता है जिससे नारी शक्ति भी मजबूत होगी।
उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से के सी चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि आज के आधुनिक युग में महिलाओं को संपत्ति का अधिकार मिलना महत्वपूर्ण है। क्योंकि आज महिलाओं और पुरुषों को समान दृष्टि से देखा जा रहा है जितना शिक्षा और नौकरियों में पुरुष हैं,महिला भी तो महिलाओं के लिए संपत्ति पर समान अधिकार होना आवश्यक है। इसके लिए महिलाओं को आगे आना चाहिए और अपनी बेटियों को अपने अधिकारों के बारे में सिखाना चाहिए। आजकल देखा जाता है कि महिलाएं अनपढ़ हैं, निरक्षरता के कारण उन्हें समाज में आने वाली विभिन्न प्रकार की जानकारी नहीं मिल पा रही है, हालांकि अब कुछ महिलाओं को गूगल के माध्यम से विभिन्न प्रकार की जानकारी मिलती है\ कौन सा नियम है कि कौन सा कानून कहाँ है, लेकिन अगर जागरूकता होती तो वे खुद इसके बारे में जानती। उन्हें अपने अधिकारों की लड़ाई में आत्मनिर्भर बनना चाहिए और संपत्ति का अधिकार प्राप्त करें। जब तक महिला आत्मनिर्भर नहीं होंगी देश पूरी तरह से विकसित नहीं हो सकता।
उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से नूतन उपाध्याय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सुमित त्रिपाठी से बातचीत की। सुमित त्रिपाठी का कहना है कि पिता की संपत्ति में बेटियों को भी अधिकार मिलना चाहिए। क्योंकि बेटियां भी बेटों की तरह पिता की संपत्ति होती हैं। शादी के बाद बेटियां अपने ससुराल चली जाती हैं. पति का घर उसका हो जाता है। किसी कारण वश कोई विपत्ति पड़ने पर पिता अपने संपत्ति पर बेटियों को हिस्सा देता है। ऐसे में बेटियां अपने परिवार का भरण पोषण कर सकती हैं। इसलिए बेटियों को पिता की संपत्ति में हिस्सा मिलना चाहिए
उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला नूतन उपाध्याय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से स्नेहा उपाध्याय से साक्षात्कार लिया। स्नेहा उपाध्याय ने बताया कि महिलाओं को भूमि में हिस्सा मिलना चाहिए। यदि बहन आर्थिक रूप से कमजोर है,पति कमाते नही हैं या ससुराल में प्रताड़ित किया जाता है,तो इस परिस्थिति में बहन अपने जीवन को संवारने के लिए भाई से पैतृक सम्पत्ति में हिस्सा के सकती है। मगर यदि बहन के ससुराल में सब ठीक है और वो खुश है तब उसे सम्पत्ति में हिस्सा नही मिलना चाहिए। बहन जबरदस्ती सम्पत्ति में हिस्सा लेगी तो इससे भाई - भौजाई से सम्बन्ध ख़राब हो जाएगा
उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से के.सी.चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि महिला सम्पत्ति अधिकार पर क्षेत्र के लोगों की अलग अलग राय है। कुछ लोगों का विचार है कि प्राचीन काल से महिलाओं को संपत्ति का अधिकार नहीं दिया जाता है, तो आज संपत्ति का अधिकार क्यों दिया जा रहा है? ज्यादातर महिलाओं को पिता की सम्पत्ति में हिस्सा नही चाहिए , बल्कि पति के की सम्पत्ति में हिस्सा चाहिए। समाज में कई महिलाएं आज भी अनपढ़ हैं। सबसे पहले महिलाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक करना आवश्यक है, तभी महिलाएं सशक्त होंगी और पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगी।