सिवान जिला मुख्यालय के गांधी मैदान में समाज कल्याण विभाग बिहार सरकार द्वारा प्रायोजित आईसीडीएस कार्यालय के तत्वावधान में पोषण पखवारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता ने किया। जिसके तहत कई स्टॉल लगाकर मोटे अनाजों से बने पौष्टिक आहार समेत विभिन्न प्रकार की व्यंजनों की प्रदर्शनी की गई। इस दौरान जिला पदाधिकारी ने सभी स्टालों का बारी-बारी से निरीक्षण किया तथा पोषण और मोटे अनाज के महत्व को समझाया।

सिवान में जेडीयू सांसद कविता सिंह ने आज क्लोन स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर सीवान स्टेशन से दिल्ली के लिए रवाना किया।गौरतलब है कि ये क्लोन स्पेशल ट्रेन दरभंगा से दिल्ली जाती थी और इसका सीवान स्टेशन पर ठहराव नहीं था। सीवान जेडीयू सांसद कविता सिंह ने रेल मंत्री को आवेदन किया था और मिलकर ट्रेन को सीवान स्टेशन पर रोकने की आग्रह किया था। जिसका रेल मंत्रालय से हरी झंडी मिलने के बाद आज सीवान स्टेशन पर पहली बार क्लोन स्पेशल ट्रेन रुकी जिससे यात्रियों में खुशी देखी गई।इस ट्रेन को संसद कविता सिंह ने हरी झंडी दिखाकर दिल्ली के लिए रवाना किया और कई यात्रियों को ट्रेन में बैठाई।सांसद का कहना था कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री सबके लिए सोचते हैं बिहार के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री का पूरा देश परिवार है।उन्होंने कहा कि सीवान के लोगों को दिल्ली जाने में अब सुविधा होगी और दिल्ली से आने में भी सुविधा होगी।

सिसवन(सीवान) थाना क्षेत्र के ग्यासपुर गांव स्थित सरयु नदी के उतर टोला घाट के समीप शुक्रवार की दोपहर पानी में तैरता हुआ एक अज्ञात शवा मिला है.शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. जनकारी मिलने पर शव को देखने के लिए लोगों की भीड़ नदी के किनारे उमड़ी पड़ी.माैके पर थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह दल-बल के साथ वहां पहुंचे और शव को पानी से बाहर निकाल कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान भेज दिया.इधर कुछ लोग हत्या कर शव को नदी में फेंक दिए जाने की बात कह रहे हैं, तो कुछ लोग नदी में डूबने से मौत हो जाने की चर्चा कर रहे हैं. पुलीस के अनुसार शव किसी युवक का है जो उजला शर्ट और ब्लू रंग का पैंट पहना हुआ है. थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी हुई है.पोस्टमार्टम उपरांत पहचान के लिए शव को 72 घंटे तक सदर अस्पताल में सुरक्षित रखा जाएगा. पहचान हो जाने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Transcript Unavailable.

दरौदा प्रखंड क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर महिलाओं का स्वास्थ्य संबंधित जांच की गई इस संबंध बताया गया कि महिलाओं के स्वास्थ्य से संबंधित जांच में शुगर कोरोना वायरस सहित अन्य जांच की गई जांचों प्लांट महिलाओं को उचित परमश देते हुए मुफ्त में दवा भी दी गई

रघुनाथपुर थाना परिसर में जमीनी विवाद को लेकर कल जनता दरबार का आयोजन किया जाएगा इस संबंध में बताया गया कि कल के जनता दरबार में प्रखंड गांव पंचायत के जमीन से विवादित मामले को लेकर लोग पहुंचेंगे जहां पर पदाधिकारी द्वारा सभी मामले को देखते हुए उसका आवश्यक कार्रवाई हेतु दिशा निर्देश दी जाएगी

भारत में शादी के मौकों पर लेन-देन यानी दहेज की प्रथा आदिकाल से चली आ रही है. पहले यह वधू पक्ष की सहमति से उपहार के तौर पर दिया जाता था। लेकिन हाल के वर्षों में यह एक सौदा और शादी की अनिवार्य शर्त बन गया है। विश्व बैंक की अर्थशास्त्री एस अनुकृति, निशीथ प्रकाश और सुंगोह क्वोन की टीम ने 1960 से लेकर 2008 के दौरान ग्रामीण इलाके में हुई 40 हजार शादियों के अध्ययन में पाया कि 95 फीसदी शादियों में दहेज दिया गया. बावजूद इसके कि वर्ष 1961 से ही भारत में दहेज को गैर-कानूनी घोषित किया जा चुका है. यह शोध भारत के 17 राज्यों पर आधारित है. इसमें ग्रामीण भारत पर ही ध्यान केंद्रित किया गया है जहां भारत की बहुसंख्यक आबादी रहती है.दोस्तों आप हमें बताइए कि *----- दहेज प्रथा को लेकर आप क्या सोचते है ? और इसकी मुख्य वजह क्या है ? *----- समाज में दहेज़ प्रथा रोकने को लेकर हमें किस तरह के प्रयास करने की ज़रूरत है ? *----- और क्यों आज भी हमारे समाज में दहेज़ जैसी कुप्रथा मौजूद है ?

दोस्तों, हंसने-हंसाने से इंसान खुश रहता है, जिससे मानसिक तनाव, चिंता और डिप्रेशन कम होता है। उत्तम स्वास्थ्य के लिए हंसी-मज़ाक बहुत ज़रूरी है। इसीलिए मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें सुनकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे।अगर आपके पास भी है कोई मज़ेदार चुटकुला, तो रिकॉर्ड करें मोबाइल वाणी पर, फ़ोन में नंबर 3 का बटन दबाकर।

हम सभी रोज़ाना स्वास्थ्य और बीमारियों से जुड़ी कई अफवाहें या गलत धारणाएं सुनते है। कई बार उन गलत बातों पर यकीन कर अपना भी लेते हैं। लेकिन अब हम जानेंगे उनकी हकीकत के बारे में, वो भी स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मदद से, कार्यक्रम सेहत की सच्चाई में। याद रखिए, हमारा उद्देश्य किसी बीमारी का इलाज करना नहीं, बल्कि लोगों को उत्तम स्वास्थ्य के लिए जागरूक करना है।सेहत और बीमारी को लेकर अगर आपने भी कोई गलत बात या अफवाह सुनी है, तो फ़ोन में नंबर 3 दबाकर हमें ज़रूर बताएं। हम अपने स्वास्थ्य विशेषज्ञों से जानेंगे उन गलत बातों की वास्तविकता, कार्यक्रम सेहत की सच्चाई में।

दुनिया भर में हर साल 15 मार्च को उपभोक्ता के हक की आवाज़ उठाने और ग्राहको को उनके अधिकारों के प्रति जागरुक बनाने के लिए "विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस" मनाया जाता है। 15 मार्च, 1983 में उपभोक्ता अधिकार दिवस मनाने की शुरूआत कंज्यूमर्स इंटरनेशनल नाम की संस्था ने की थी।आपको बता दे की हर साल विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस के लिए एक थीम बनाई जाती है कंज्यूमर्स इंटरनेशनल ने इस साल की थीम " उपभोक्ताओं के लिए निष्पक्ष और जिम्मेदार एआई "को चुना है। मोबाइल वाणी के पुरे परिवार की ओर से आप सभी को "विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस"की बहुत बहुत शुभकामनाएं।