सुनिए एक प्यारी सी कहानी। इन कहानियों की मदद से आप अपने बच्चों की बोलने, सीखने और जानने की क्षमता बढ़ा सकते है।ये कहानी आपको कैसी लगी? क्या आपके बच्चे ने ये कहानी सुनी? इस कहानी से उसने कुछ सीखा? अगर आपके पास भी है कोई मज़ेदार कहानी, तो रिकॉर्ड करें फ़ोन में नंबर 3 का बटन दबाकर।

जन्म से आठ साल की उम्र तक का समय बच्चों के विकास के लिए बहुत खास है। माता-पिता के रूप में जहाँ हम परवरिश की खूबियाँ सीखते हैं, वहीँ इन खूबियों का इस्तेमाल करके हम अपने बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ावा दे सकते है।आप अपने बच्चे के शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ाने और उन्हें सीखाने के लिए क्या-क्या तरीके अपनाते है? इस बारे में 'बचपन मनाओ-बढ़ते जाओ' कार्यक्रम सुन रहे दूसरे साथियों को भी जानकारी दें। अपनी बात रिकॉर्ड करने के लिए फोन में दबाएं नंबर 3.

आपका पैसा आपकी ताकत की आज की कड़ी में हम जानेंगे बैंक खाता खुलवाना क्यों जरुरी है। इसके साथ ही सुरक्षित भविष्य के लिए केवल बचत करना काफी नहीं हैं

किसी भी शहर की वैसे तो कई पहचानें हो सकती हैं, आप की पहचान क्या है यह आपको खुद ढूंढना पड़ेगा, हां यह शहर आपकी मदद कर देगा बिना यह जाने के आप कौन है, कहां से आए हैं, और किसलिए आए हैं। यह इलाहाबाद में ही संभव है कि यह राजनीति की पाठशाला भी बनता है, तो धर्म का संगम भी इसी के हिस्से है, धर्म और अधर्म के बीच झूलती राजनीति को सहारा और रास्ता दिखाने वाली तालीम और साहित्य भी इसी शहर की पहचान हैं। इस सब के बावजूद कोई अगर प्रेम न कर पाए तो फिर उसके मानव होने पर भी संदेह होने लगता है।

बिहार राज्य के सिवान जिले से सचिदानंद पांडेय मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे सिसवन थाना क्षेत्र के माधोपुर ट्रेनवा गांव में आपसी विवाद को लेकर मारपीट हो गई।जिसमें 7 लोग घायल हो गए। घायलों में माधोपुर ट्रेनवा गाँव निवासी रामाधार सिंह का पुत्र संजय सिंह, सुरेंद्र साह का पुत्र अनिल साह, रिंकू कुमार, गौरी शंकर साह, अनिल साह की पत्नी शीला देवी, जितेंद्र साह का पुत्र डब्लू साह व बबलू कुमार शामिल है। सभी घायलो का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।

बिहार राज्य के सिवान जिले से सचिदानंद पांडेय मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे रघुनाथपुर सिसवन मुख्य बॉर्डर पर प्रशासन द्वारा सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है। सीसीटीवी कैमरा लोकसभा चुनाव में विशेष निगरानी करने को लेकर प्रशासन द्वारा लगाया गया है। लगे सीसीटीवी कैमरा से प्रशासन द्वारा विशेष निगरानी की जाएगी।

बिहार राज्य के सिवान जिले से सचिदानंद पांडेय मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हसनपुरा प्रखंड के एम एच नगर थानाक्षेत्र के पियाउर मे एक युवक पर महिला से मारपीट करने का मामला प्रकाश मे आया है।इस दौरान पीड़ित महिला थानाक्षेत्र के पियाउर निवासी अजय साह की पत्नी ने कहा की मेरे ही गांव के नूर आलम के पुत्र अंबर मिया मेरे पति को मार रहा था।मार खाते देख जब मै बचाने गई तो उक्त व्यक्ति ने मुझे भी भद्दी भद्दी गालिया देने लगा।

बिहार राज्य के सिवान जिले से सचिदानंद पांडेय मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हसनपुऱा के वार्ड संख्या 11 स्थित बड़ा मुहल्ला मस्जिद व वार्ड संख्या 16 स्थित हैदरी मस्जिद मे तरावीह की नमाज 15 रमजान को खत्म हुई। इस दौरान लोगों ने हाफिज साहब की गुलपोशी करते हुए उन्हें मुबारकबाद दी। इस दौरान मुल्क की तरक्की और खुशहाली की दुआएं की गईं। लोगों को तबर्रुक भी तकसीम किया गया। रोज़ेदारों को खिताब करते हुए डॉ०सैयद नाहीद अहमद हैदरी व मौलाना सालिम साहब साहब ने कहा कि माह-ए-रमजान में तरावीह की नमाज की बड़ी फजीलत है।तरावीह की नमाज में रोजा रखने वालों से लेकर बच्चे, बूढ़े और नौजवान मस्जिदों में उपस्थित होकर पढ़ते हैं । इस नमाज को पढ़ने घर से निकलने वाले हर रोज़ेदार को मस्जिद तक पहुंचने के हर कदम पर सवाब मिलता है । रमजान रहमतो-मगफिरत और अल्लाह की रजामंदी हासिल करने का महीना है। इसके लिए नमाज-रोजा और इबादतों के साथ ये भी जरूरी है कि हम अल्लाह के बंदों पर रहम करें। इस मौके पर वार्ड पार्षद मोहम्मद इस्माइल,शाहीद सिद्दीकी,हाफ़िज इमरान,कौसर अली, शाहनवाज सिद्दीकी,मासूम अंसारी,मंजर अली,शेख सैफुल्लाह,ओसामा बाबू,दानिश अली,अमजद अली,सैफ अली,शमशाद कुरैशी,गुल इस्माइल,सेराज अली आदि सहित अन्य मौजूद रहे।

सिवान जिला के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र में अपराधी गतिविधियों में संलिप्त संदिग्धों को गिरफ्तार करने को लेकर थाना क्षेत्र में छापमारीकी गई इस संबंध में सूत्रों का कहना था कि स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा अपराधी गतिविधियों में संलिप्त संदिग्धों को गिरफ्तार करने को लेकर थाना क्षेत्र के कई जगहों पर एवं थाना क्षेत्र के दिया हुआ क्षेत्र में छापामारी की

लोकसभा चुनाव की घोषणा होने के बाद पार्टी से संबंधित कार्यकर्ताओं की सख्त व्यवस्था बढ़ गई है विभिन्न पार्टी से संबंधित कार्यकर्ताओं द्वारा अपनी सक्रियता बढ़ा दी गई है तथा लगता ग्रामीण जनता से संपर्क कर रहे हैं लोकसभा चुनाव के बाद हफ्तारफ चर्चाएं हो रही है