लौकीपुर के समीप गेहूं के फसल में लगी आग।रघुनाथपुर प्रखंड के लौकीपुर के समिप गेहूं के फसल में आग लग जाने के चलते हजारों रुपए की गेहूं के फसल जलकर राख हो गए।बड़ी मुश्किल के बाद से ग्रामीणों द्वारा किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका।

हसनपुरा नगर पंचायत हसनपुरा स्थित बहुजन एकता मंच इकाई हसनपुरा का एक बैठक आयोजित की गई। जहां इस बैठक में दर्जनों बहुजन समाज के सदस्यों ने हिस्सा लिया। इस दौरान सदस्यों ने हर साल की भांति इस वर्ष भी संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाने पर चर्चा किया गया। वही सभी के सर्वसम्मति से आगामी 28 अप्रैल को जयंती मनाने पर और उसमें शामिल होने के लिए बल दिया गया। साथ ही उपस्थित सदस्यों के सर्वसम्मति से एक कमेटी का गठन किया गया। जहां अध्यक्ष त्रिलोकी राम, उपाध्यक्ष विजय कुमार, सचिव सतेंद्र राम, उप सचिव सौरभ सुमन, कोषाध्यक्ष विजय दास, उप कोषाध्यक्ष भोला राम, मीडिया प्रभारी नंदलाल राम सहित कार्यकरणी सदस्यों में दिलीप राम, रामबाबू, शैलेश राम, परमेश्वर कुमार, अमित कुमार, मनीष कुमार, सुजीत कुमार, शिवशंकर राम के अलावे अन्य उपस्थित थे।

हसनपुरा : एम एच नगर थाना के सिसवां कला राइस मिल्स के समीप रविवार अपराह्न एक बजे गेहूं की फसल में आग लगने से करीब तीन बीघा गेंहू की फसल जलकर राख हो गया। बड़ी मुश्किल के बाद से ग्रामीणों द्वारा किसी तरह आग पर काबू पाया जब तक ग्रामीण आग पर काबू पाए उसके पहले गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।

बिहार राज्य के जिला सिवान से सुधीर पांडेय , मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते है कि श्रद्धालुओं द्वारा श्रद्धा सुमन के साथ कि गई पुजा अर्चना।

"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ जीव दास साहु ग्रीष्मकालीन मूंग की खेती करने की जानकारी दे रहे हैं। सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें.

सुनिए डॉक्टर स्नेहा माथुर की संघर्षमय लेकिन प्रेरक कहानी और जानिए कैसे उन्होंने भारतीय समाज और परिवारों में फैली बुराइयों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई! सुनिए उनका संघर्ष और जीत, धारावाहिक 'मैं कुछ भी कर सकती हूं' में...

आजकल कम उम्र में ही लोग लम्बी और गंभीर बीमारियों की चपेट में आने लगे हैं. लाइफस्टाइल और खानपान खराब होने से सेहत से जुड़ी कई तरह की समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं. इसकी वजह से कई गंभीर और खतरनाक स्थिति बनने लगी है. इसी से बचाव और जागरूकता के लिए हर साल 7 अप्रैल को वर्ल्ड हेल्थ डे (World Health Day 2024) मनाया जाता है. इस वर्ल्ड हेल्थ डे का थीम 'माई हेल्थ-माई राइट' मतलब 'मेरा स्वास्थ्य-मेरा अधिकार' रखा गया है. इस बार वर्ल्ड हेल्थ डे का उद्देश्य अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं, साफ पानी-हवा, पोषण से भरपूर आहार और साफ-सफाई है. तो दोस्तों आइये हम सब संकल्प ले और स्वस्थ आदतें अपनाएं: अपने आहार पर ध्यान दें, नियमित व्यायाम करें, पर्याप्त नींद लें और तनाव मुक्त रहने का प्रयास करें,डॉक्टर से नियमित रूप से जांच कराएं, स्वस्थ आदतों के महत्व के बारे में अपने परिवार, दोस्तों और समुदाय के लोगों को जरूर बताएं.ये सरल कदम आपके स्वास्थ्य में सुधार ला सकते हैं.मोबाइल वाणी परिवार यह मानता है कि विश्व स्वास्थ्य दिवस सिर्फ एक दिन का उत्सव नहीं है, बल्कि यह स्वस्थ जीवन जीने के प्रति सचेत और सजग रहने का निरंतर प्रयास है. आइए मिलकर यह सुनिश्चित करें कि "स्वास्थ्य सबका अधिकार" वाकई में सच हो जाए

दरौदा थाना परिसर में जमीनी विवाद को लेकर आज जनता दरबार का आयोजन किया गया इस संबंध में बताया गया कि आज के जनता दरबार में प्रखंड गांव पंचायत के जमीन से विवादित मामले को लेकर लोग पहुंचे हुए थे जहां पर आंचल एवं थाना के वरीय पदाधिकारी द्वारा सभी मामले को देखते हुए उसकी उचित निर्णय लेते हुए आवश्यक कार्रवाई हेतु दिशा निर्देश दी गई

सिवान ज़िला के पचरुखी बीडीओ वैभव शुक्ला ने प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत अतिसंवेदनशील पॉकेट और संबंधित क्रिटिकल बूथ का भ्रमण किया। इस दौरान बीडीओ द्वारा आमजन को निर्भीक एवं भयमुक्त होकर मतदान करने के लिए जागरूक किया गया। मौके पर पचरुखी थानाध्यक्ष संजीत कुमार, प्रखंड कृषि प्रबंधक शशिकांत ठाकुर, शिक्षक माधव सिंह, जनार्दन सिंह समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।

भाजपा के लिए शनिवार का दिन विशेष है, क्योंकि आज ही के दिन पार्टी की स्थापना हुई थी। इस समय पार्टी लोक सभा चुनाव प्रचार में लगी हुई है इस कारण स्थापना दिवस का महत्व बढ़ गया है। इस क्रम में सिवान के गोरेयाकोठी से भाजपा विधायक देवेशकांत सिंह के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्थापना दिवस मनाया। इस दौरान सर्वप्रथम भाजपा विधायक ने अपने आवास और पार्टी कार्यालय पर बीजेपी का झंडा लगाकर कार्यक्रम का शुरूआत किया। जिसके बाद पंडित दीनदयाल उपाध्याय, अटल बिहारी वाजपेई समेत अन्य नेताओं के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। तथा पार्टी को निरंतर आगे बढ़ने का संकल्प लिया गया।