बिहार राज्य के सिवान जिला के चैनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए शराब पीने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में मुबारकपुर गांव निवासी पंकज महतो, चैनपुर निवासी विनोद प्रसाद, शागीर कुरैशी तथा बखरी के टोला निवासी धूप नाथ ठाकुर शामिल है।सभी को पुलिस ने मेडिकल जांच कराई जहां पर शराब पीने की पुष्टि हुई उसके बाद से सभी पर आगे की कार्रवाई करने के लिए सिवान न्यायालय भेज दिया गया।
"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के अंतर्गत कृषि विशेषज्ञ जीवदास साहू जैविक खेती के फ़ायदे के बारे में जानकारी दे रहे हैं। ग्रीष्मकालीन फसल में जीवामृत का प्रयोग कैसे करनी चाहिए , इसकी पूरी जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें.
सुनिए डॉक्टर स्नेहा माथुर की संघर्षमय लेकिन प्रेरक कहानी और जानिए कैसे उन्होंने भारतीय समाज और परिवारों में फैली बुराइयों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई! सुनिए उनका संघर्ष और जीत, धारावाहिक 'मैं कुछ भी कर सकती हूं' में...
सिसवन सिवान।सिसवन थाना परिसर में शनिवार को भूमि से जुड़े 1 मामले का निपटारा सिसवन अंचलाधिकारी पंकज कुमार द्वारा किया गया। इस संबंध में अंचल कर्मियों द्वारा जानकारी दी गई। अंचल कर्मियों ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के कई जगहों से लोगों द्वारा जमीन से संबंधित विवाद निपटारा करने को लेकर आवेदन दिया गया था। वही आवेदन के आधार पर दोनों पक्षों को नोटिस का शनिवार को थाना परिसर में उपस्थित होने को लेकर कहा गया था जहां पर कागजातों के आधार पर आपसी सहमति बनाते हुए भूमि से जुड़े मामलों का निपटारा किया गया।
सिसवन प्रखंड में शनिवार को डा. भीमराव आंबेडकर की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई.इस दौरान भीखपुर से चैनपुर तक बैंड बाजे के साथ रैली निकाली गई.रैली में सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुष ने भाग लिया.वहीं युवा हाथों में नीले झंडे लेकर बाबा साहेब डॉक्टर अंबेडकर अमर रहे और जय भीम के नारे लगाते हुए चल रहे थे. रैली भिखपुर गांव से निकल कर मुबारकपुर चैनपुर बाजार होते हुए आंबेडकर चौक पहुंची, जहां बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया.
हसनपुरा प्रखंड के एम एच नगर थाना परिसर में शनिवार को जनता दरबार लगाकर जमीन से जुड़े विवादों का निपटारा किया गया। इस संबंध में हसनपुरा अंचल कर्मियों द्वारा जानकारी दी गई। वही बताया गया कि प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों से आए हुए लोगों का आपसी सहमति बनाते हुए जमीनी विवाद से जुड़े 2 मामलों का निपटारा किया गया।
रघुनाथपुर सिवान। रघुनाथपुर थाना परिसर में शनिवार को जनता दरबार लगाकर जमीन से जुड़े 3 विवादों का निपटारा किया गया। इस संबंध में रघुनाथपुर अंचल कर्मियों द्वारा जानकारी दी गई। वही बताया गया कि प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों से आए हुए लोगों का आपसी सहमति बनाते हुए जमीनी विवादो का निपटारा किया गया।
हसनपुरा में शनिवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश्वर राम के नेतृत्व में मतदाताओं को जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम में जीविका दीदी के अलावे अन्य शामिल हुए। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री राम ने बताया कि लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए कर्मियों, अधिकारियों व सेक्टर पदाधिकारियों द्वारा विभिन्न तरह के गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत जीविका दीदियों के माध्यम से मत का प्रयोग करने के लिए संवाद, शपथ, रंगोली कार्यक्रम एवं सेल्फी अभियान के द्वारा मतदाता जागरूकता का आयोजन किया गया। जिसमें जीविका दीदियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया तथा अपना मत प्रयोग करने के लिए शपथ एवं सेल्फी ली। मौके पर प्रखंड परियोजना प्रबंधक (जीविका ) रजनीश कुमार सिंह, सीएफएम सोनी कुमारी, एसजेवाई नोडल आलोक कुमार, एसी सुमन कुमार, मिनता देवी, विनय प्रकाश, विजय कुमार, रणजीत कुमार सहित अन्य जीविका दीदी उपस्थित थी।
"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ कपिलदेव शर्मा बेल वाली फसलों में कद्दू का लाल कीड़ा के निदान की जानकारी दे रहें हैं । अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
हसनपुरा सिवान।हसनपुरा प्रखंड के एमएच नगर थाना क्षेत्र के लहेजी में निजी जमीन में बन रहे मकान के नींव में मिट्टी डालने के दौरान एक महिला ने उक्त पंचायत लहेजी के मुखिया प्रतिनिधि जयप्रकाश यादव भतीजा छोटू यादव व गोरख यादव पर कई गंभीर आरोप लगाया है। इस मामले में पीड़िता व लहेजी निवासी राजेंद्र यादव की 25 वर्षीय पत्नी गुलावती देवी ने स्थानीय थाने में जान मारने की धमकी, मारपीट, गाली गलौज, कपड़े फाड़ने, कानबाली व मंगलसूत्र छिनने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। अपने दर्ज प्राथमिकी में बताई है कि मैं बीते 24 अप्रैल को सुबह 8 बजे अपने निजी कास्तकारी जमीन में मकान बनाने के लिए नींव में मिट्टी डालवा रही थी। तभी जयप्रकाश यादव, छोटू यादव ने आकर गलत नियत से साड़ी फाड़ते हुए बदसलूकी की। विरोध करने पर गाली गलौज करते हुए मूंह दाब कर ढ़केलते हुए कमरे में ले गए और जबर्दस्ती करने करने लगे। विरोध करने पर लोहे के रड से मारपीट कर घायल कर दिए। वही इस मामले में मुखिया प्रतिनिधि जय प्रकाश यादव ने कहा कि महिला द्वारा लगाया गया आरोप गलत व बेबुनियाद है। मेरी छवि खराब करने की साजिश है। प्रशासन इसे गंभीरता से जांच करें। वहीं इस मामले में पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।