दरौदा थाना परिसर में जमीनी विवाद को लेकर आज जनता दरबार का आयोजन किया गया इस संबंध में बताया गया कि आज के जनता दरबार में प्रखंड गांव पंचायत के जमीन से विवादित मामले को लेकर लोग पहुंचे हुए थे जहां पर आंचल एवं थाना के वरीय पदाधिकारी द्वारा सभी मामले को देखते हुए उसकी उचित निर्णय लेते हुए आवश्यक कार्रवाई हेतु दिशा निर्देश दी गई
सिवान ज़िला के पचरुखी बीडीओ वैभव शुक्ला ने प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत अतिसंवेदनशील पॉकेट और संबंधित क्रिटिकल बूथ का भ्रमण किया। इस दौरान बीडीओ द्वारा आमजन को निर्भीक एवं भयमुक्त होकर मतदान करने के लिए जागरूक किया गया। मौके पर पचरुखी थानाध्यक्ष संजीत कुमार, प्रखंड कृषि प्रबंधक शशिकांत ठाकुर, शिक्षक माधव सिंह, जनार्दन सिंह समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।
भाजपा के लिए शनिवार का दिन विशेष है, क्योंकि आज ही के दिन पार्टी की स्थापना हुई थी। इस समय पार्टी लोक सभा चुनाव प्रचार में लगी हुई है इस कारण स्थापना दिवस का महत्व बढ़ गया है। इस क्रम में सिवान के गोरेयाकोठी से भाजपा विधायक देवेशकांत सिंह के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्थापना दिवस मनाया। इस दौरान सर्वप्रथम भाजपा विधायक ने अपने आवास और पार्टी कार्यालय पर बीजेपी का झंडा लगाकर कार्यक्रम का शुरूआत किया। जिसके बाद पंडित दीनदयाल उपाध्याय, अटल बिहारी वाजपेई समेत अन्य नेताओं के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। तथा पार्टी को निरंतर आगे बढ़ने का संकल्प लिया गया।
रघुनाथपुर थाना परिसर में शनिवार को जनता दरबार लगाकर जमीन से जुड़े विवादों का निपटारा किया गया। इस संबंध में रघुनाथपुर अंचल कर्मियों द्वारा जानकारी दी गई। वही बताया गया कि प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों से आए हुए लोगों का आपसी सहमति बनाते हुए जमीनी विवादो निपटारा किया गया।
जई छपरा के जानकी धाम पर आयोजित अखंड रामचरितमानस पाठ का हुआ समापन।सिसवन प्रखंड क्षेत्र के जई छपरा के जानकी धाम पर शुक्रवार से शुरू हुआ अखंड रामचरितमानस पाठ का समापन शनिवार को हो गया जिसमें क्षेत्रीए कलाकारों ने भाग लिया। वही समापन के बाद आयोजन समिति द्वारा विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
हसनपुरा प्रखंड के एम एच नगर थाना परिसर में शनिवार को जनता दरबार लगाकर जमीन से जुड़े विवादों का निपटारा किया गया। इस संबंध में हसनपुरा अंचल कर्मियों द्वारा जानकारी दी गई। वही बताया गया कि प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों से आए हुए लोगों का आपसी सहमति बनाते हुए जमीनी विवाद से जुड़े 1 मामलों का निपटारा किया गया।
हसनपुरा प्रखंड के अरंडा स्थित शिवाला मंदिर से होकर अरंडा मोड़ तक जीविका दीदियों ने मतदाता जागरुकता रैली निकाली गई। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रखंड परियोजना प्रबंधक रजनीश कुमार ने की। साथ ही जीविका दीदियों के साथ मत का प्रयोग करने के लिए संवाद का कार्यक्रम, जागरूकता रैली, रंगोली कार्यक्रम आयोजन किया गया। जिसमें जीविका दीदियो ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और रैली के माध्यम से अपना मत प्रयोग करने के लिए सभी लोगो को जागरूक करते हुए शपथ लिया। वही दूसरी तरफ आंगनबाड़ी सेविकाओं ने गृह भ्रमण व अन्य गतिविधियों का आयोजन कर मतदाताओं को जागरुक किया। मौके पर कृषि समन्वयक उपेंद्र कुमार, एसी सुमन कुमार, सीसी संगीता कुमारी, एसईडब्ल्यू विनय प्रकाश प्रसाद, सीएम चंदा कुमारी सहित जीविका दीदी उपस्थित थे।
सिवान जिला के रघुनाथपुर थाना परिसर में जमीन से विभाजित मामले को लेकर आ जनता दरबार का आयोजन किया गया इसमें आंचल एवं थाना के वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे आज की जनता दरबार में प्रखंड गांव पंचायत के जमीन से विवादित मामले को लेकर पहुंचे हुए थे जहां पर पदाधिकारी द्वारा सभी मामले को देखते हुए उसकी उचित नहीं लेते हुए आवश्यक कार्रवाई हेतु दिशा निर्देश दी गई
"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ कपिलदेव शर्मा यूरिया का छिड़काव कैसे करे इसके बारे में जानकारी दे रहे है अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
सिसवन प्रखंड के चैनपुर थाना परिसर में शुक्रवार की शाम रामनवमी और ईद त्यौहार में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए शांति समिति की बैठक सिओ पंकज कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी श्रवण पाल ने कहा कि इन दोनों त्यौहारो को आपलोग भाईचारगी और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाएं। इसमें आप सभी लोगों का सहयोग जरूरी है और आपसे अपेक्षा है कि आप सब का सहयोग पूरी तरह से रहेगा।उन्होंने कहा कि शराब पर पूर्ण तरीके से प्रतिबंध रहेगा और डीजे का साउंड डेसीबल नियंत्रित रखना होगा।डीजे संचालकों से कहा कि ऐसा कोई गीत नहीं बजाएंगे जिससे सामाजिक सौहार्द बिगड़े अन्यथा डीजे संचालकों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों पर प्रशासन की कड़ी नजर होगी।उपस्थित सभी गणमान्य लोगों ने शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सभी आपस में मिलजुल कर भाईचारगी के साथ पर्व मनाने कि बात कही।सिओ पंकज कुमार ने कहा कि ऐसा कोई कार्य न करें जिससे किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न हो। सभी वक्ताओं ने इन त्यौहारों को सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की।मौके पर शमीम अहमद, सरपंच नवीन सिंह, बंटी गुप्ता, गोपाल पांडेय, राजन पटेल, राजेश प्रसाद सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।
