"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ कपिलदेव शर्मा पपीता के फसल में वृक्ष रोपण के छह महीने बाद प्रति पौधा उर्वरक देना चाहिए की जानकारी दे रहें हैं । अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
हसनपुरा सिवान। हसनपुरा स्थित एक मैरिज हॉल परिसर में गुरुवार को एनडीए गंठबंधन का प्रखंडस्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू प्रखंड अध्यक्ष प्रभूनाथ साह ने की। जबकि मंच का संचालन उमेश साह व विजय सिंह कुशवाहा ने संयुक्त रुप से की। वही इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वास्थ्य व कृषि मंत्री मंगल पांडे थे।
सिसवन सिवान।सिसवन में मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु पब्लिक बनाम प्रशासन मतदाता जागरूकता क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। यह आयोजन सिसवन प्रखंड के प्रखंड मुख्यालय स्थित खेल ग्राउंड में किया गया जहां पब्लिक बनाम प्रशासन के बीच मतदान को लेकर जागरूक करने के लिए क्रिकेट मैच का आयोजन हुआ। इस संबंध में बीसीओ रियाज अहमद द्वारा जानकारी दी गई।
हसनपुरा प्रखंड के पियाउर पंचायत के बसंतनगर स्थित मां दुर्गा मंदिर में आयोजित श्री शतचंडी सह श्री दुर्गा अचल प्रांण प्रतिष्ठा महायज्ञ को ले शुक्रवार को गाजे-बाजे के साथ भव्य कलशयात्रा निकाली गई। कलशयात्रा में आस-पास के 3100 कुंवारी कन्याएं व महिलाएं शामिल थी। कलशयात्रा यज्ञ स्थल से प्रारंभ होकर घिसनापुर, उजारहां, कबिलपुरा व बलेथरी के रास्ते झौंवा होते हुए बसंतनगर पहुंचा। जहां यज्ञाचार्य पंडित ऋतुरंजन तिवारी उर्फ छोटू बाबा के वैदिक मंत्रोच्चार के पश्चात टेंकर में सिसवन से लाए गए गंगाजल से जलभरी कर पुन: यज्ञ स्थल लाकर महायज्ञ की शुभारंभ की गई। इस महायज्ञ के यजमान कर्मवीर, धर्मवीर, संतोष महतो, राधेश्याम महतो, दुर्गा चौधरी, परमा साह व सभी की धर्मपत्नी आदि थे। यह महायज्ञ नौ दिनों तक चलेगा। जिसमें 20 अप्रैल को मंडप पूजन प्रवेश, 21 को जलाधिवास, मूर्ति न्यास, 22 को अनाधिवास, मूर्ति न्यास, 23 को वस्त्राधिवास व पुष्पाधिवास,24 को दव्यधिवास, धूपाधिवास एवं फलाधिवास 25 को मूर्ति स्नपन, शिखरध्वज पूजन, नगर व शय्याधिवास 26 को अचल प्रांण प्रतिष्ठा, महाश्रृंगार एवं महाआरती तथा 27 अप्रैल को यज्ञ नारायण की पूर्णाहुति एवं महाप्रसाद वितरण कार्यक्रम सुनिश्चित किया गया है। इस नौ दिवसीय महायज्ञ में प्रत्येक दिन रामलीला व रासलीला तथा कथावाचक पूज्यदेवी धर्ममूर्ती के मुखारविंद से प्रवचन होगा। वही इसके आयोजन कर्ता समस्त ग्रामवासी है।
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ" के नारे से रंगी हुई लॉरी, टेम्पो या ऑटो रिक्शा आज एक आम दृश्य है. पर नेशनल काउंसिल ऑफ एप्लाइड इकोनॉमिक रिसर्च द्वारा 2020 में 14 राज्यों में किए गए एक अध्ययन में कहा गया है कि योजना ने अपने लक्ष्यों की "प्रभावी और समय पर" निगरानी नहीं की। साल 2017 में नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) की रिपोर्ट में हरियाणा में "धन के हेराफेरी" के भी प्रमाण प्रस्तुत किए। अपनी रिपोर्ट में कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ स्लोगन छपे लैपटॉप बैग और मग खरीदे गए, जिसका प्रावधान ही नहीं था। साल 2016 की एक और रिपोर्ट में पाया गया कि केंद्रीय बजट रिलीज़ में देरी और पंजाब में धन का उपयोग, राज्य में योजना के संभावित प्रभावी कार्यान्वयन से समझौता है।
सिसवन सिवान।सिसवन प्रखंड के सभी विधालयों एवं मतदान केंद्रों पर गुरुवार को दीप प्रज्वलित कर स्वच्छ निष्पक्ष, शांतिपूर्ण तरीके से निर्भिक होकर मतदान करने हेतु शपथ ग्रहण किया गया।मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए सहायक निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ राजेश कुमार, रेयाज अहमद ने बूथों पर पहुंचकर उन्हें मतदान का महत्व समझाया, ताकि महिलाएं घर से निकलकर अधिक से अधिक मतदान कर सकें। प्रखंड प्रशासन मतदान जागरूकता के लिए तमाम कार्यक्रम चला रहा है। प्रशासन की मंशा वोट फीसद बढ़ाने की है। इसके लिए महिला मतदाता के साथ साथ सभी मतदाताओं के बीच जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सिसवन गांव मे महिलाओं को जागरूक किया गया। जागरूकता के लिए लगाया गया है।उन्होंने समझाया कि उनके एक वोट की कीमत अनमोल है। इसे देश की खातिर मत के जरिए दान करना है। अच्छी सरकार बनने पर देश निर्माण की योजना बनेगी। इसी दौरान प्रखंड के सभी मतदान केंद्रों पर सभी बीएलओ एवं पंचायत कर्मियों के द्वारा सौ-सौ मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया गया एवं हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।
सीखना है बहुत ज़रूरी, और बच्चे सबसे जल्दी चीज़ें सीखते है | इसीलिए उनके आसपास का माहौल अच्छा होना चाहिए | सुनिए इस कहानी को, और जानिये कहाँ से और किस तरह से बच्चे एक दुसरे से सीखते है |
आइये जानते है अलग अलग कीड़ों के बारे में |ये कहानी आपको कैसी लगी? क्या आपके बच्चे ने ये कहानी सुनी? इस कहानी से उसने कुछ सीखा? अगर आपके पास भी है कोई मज़ेदार कहानी, तो रिकॉर्ड करें फ़ोन में नंबर 3 का बटन दबाकर।
आपका पैसा आपकी ताकत की आज की कड़ी में हम सुनेंगे एटीएम कार्ड और उसके पिन और ओटीपी से जुड़ी कुछ जानकारियों के बारे में।
बिहार राज्य के सिवान जिला के रघुनाथपुर प्रखंड के विभिन्न जगहों पर रामनवमी के अवसर पर लोगों द्वारा की गई पूजा अर्चना वहीं रघुनाथपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर बड़े ही धूमधाम के साथ रामनवमी मनाया जा रहा है। रामनवमी के अवसर पर खास करके रघुनाथपुर प्रखंड क्षेत्र के सभी मंदिरों को बड़े ही भव्य तरीके से सजाया गया है।
