सिसवन प्रखंड क्षेत्र के बघौना पंचायत अंतर्गत हो रहे नाला निर्माण के दरमियान नल जल के पाइप कट जाने के चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा है। इस संबंध में स्थानीय गांव निवासी मोहित यादव द्वारा जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि इस को लेकर कई बार अधिकारियों से संपर्क किया गया लेकिन अभी तक अधिकारियों द्वारा इस बात को लेकर कोई संज्ञान नहीं लिया गया। नल जल का पाइप कट जाने के चलते कई घरों में पीने के पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही है।
सिसवन प्रखंड क्षेत्र के गयासपुर स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र द्वारा लोगों को स्वस्थ रखने के लिए ओआरएस का तथा जिंक टेबलेट ग्रामीण क्षेत्रों में बटवाया जा रहा है इस संबंध में उप स्वास्थ्य केंद्र पर उपस्थित डॉक्टर द्वारा जानकारी दी गई।
सिसवन प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सिसवन में मनरेगा द्वारा मनरेगा में काम करने वाले महिला एवं पुरुषों को मनरेगा मेठ को लेकर ट्रेनिंग दी गई। बताते चले की ट्रेनिंग के माध्यम से महिला एवं पुरुषों के जानकारी दी गई कि मनरेगा विभाग में उन्हें किस तरह से काम करना है तथा अपने साथ काम करने वाले लोगों को कैसे काम करने के लिए सहयोग करना है
सिसवन प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्यासपुर गांव के समीप बने सुली गेट के पास में मिट्टी से भरे बैग प्रशासन द्वारा रखवाया जा रहे हैं। बताते चलें कि बांधों में कटाव ना हो इसको लेकर यह कार्य किया जा रहा है। गौरतलब हो कि ग्यासपुर गांव के समीप नए सूली लेट का निर्माण किया गया है जिससे किसानों को धान की खेती करने में पानी लेने में काफी सुविधा होगी।
गोरिया कोठी प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर सोमवार को शोमी अमावस्या के अवसर पर महिलाओं द्वारा वट वृक्ष की पूजा अर्चना की गई।शोमी अमावस्या के अवसर पर वट वृक्ष की पूजा करने को लेकर सुबह से ही महिलाओं की भीड़ देखने को मिल रही थी। ऐसी मान्यता है कि शोमी अमावस्या के अवसर पर वट वृक्ष की पूजा अर्चना करने से पति की जहां लंबी आयु होती है वही घर में सुख-शांति की प्राप्ति होती है।
सिसवन प्रखंड क्षेत्र के सिसवन में रविवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष संजीव सिंह के दरवाजे पर आर एस एस द्वारा गुरु दक्षिणा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बताते चलें कि आयोजित कार्यक्रम में दर्जनों की संख्या में लोगों ने भाग लिया। वहीं आयोजित कार्यक्रम में देश के वर्तमान परिस्थितियों पर गुरु दक्षिणा कार्यक्रम में उपस्थित हुए लोगों द्वारा चर्चा की गई।
शराब के नशे में हंगामा करते हुए एक गिरफ्तार गोरिया कोठी थाना प्रभारी सूरज कुमार ने शराब के नशे में हंगामा करते हुए एक युवक को धर दबोचा! गिरफ्तार युवक गोरिया कोठी थाना क्षेत्र के हरपुर निवासी नाथू महतो का पुत्र राहुल कुमार बताया जाता है! थाना प्रभारी ने आवश्यक पूछताछ कर रविवार को मंडल कारा सिवान भेज दिया!
सिसवन प्रखंड के सिसवन में रविवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेता रविंद्र दुबे द्वारा भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए गए। बताते चले कि कांग्रेस नेता द्वारा भाजपा पर बेरोजगारी महंगाई सहित कई अन्य चीजों का आरोप लगाया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता केवल वादे करते हैं वादा पूरा नहीं करते है भाजपा लोगों को ठगने का काम करती हैं।
सिसवन प्रखंड के रामगढ़ पंचायत के रामगढ़ गांव की रहने वाली एक महिला ने इंदिरा आवास का पैसा में हेराफेरी करने का आरोप लगाया बताते चलें कि रामगढ़ पंचायत के रामगढ़ गांव की रहने वाली लाल मुनि द्वारा इंदिरा आवास का पैसा में हेराफेरी करने का आरोप लगाया गया है वही बाकी पैसा अभी तक ना मिलने की बात है उनके द्वारा कही जा रही है वहीं उनके द्वारा बताया जा रहा है पैसा न मिलने के चलते अभी भी उनके घर का काम पूरा नहीं हो सका है।
ग्यासपुर गांव में मजदूरी करने को लेकर आए एक मजदूर को सियार ने काट कर घायल कर दिया घायल मजदूर की पहचान चंदन पंडित के रूप में हुई है। घायल अवस्था में उसे डॉक्टरों के पास दिखाया गया जहां पर डॉक्टरों द्वारा उसकी मरहम पट्टी की गई बताया जा रहा है कि रात में चंदन पंडित को सियार द्वारा काट कर घायल कर दिया गया।