बिहार के सिवान जिले के आंदर से अम्बे कुमारी की रिपोर्ट: प्रखंड में तेजी से विकास हो रहा है. कहीं सौन्दर्यीकरण तो कही सड़क निर्माण. इसी कड़ी में आज प्रखंड प्रमुख राधा देवी ने अलग-अलग गांवों में दो पीसीसी सड़क एवं सौन्दर्यीकरण कार्य का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया गया . प्रखंड प्रमुख ने बताया कि आंदर प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत पंचायत खेढाय के हुजहुजीपुर में ध्रूवदेव प्रसाद के घर से शिवबली साह के घर तक 330 फीट लम्बा चार लाख की लागत से P.C.C सड़क निर्माण एवं दो लाख की लागत से मानपुर पतजी के बिजुलिया टोला मे मस्जिद के पास निर्मित पीसीसी सहित सौन्दर्यीकरण कार्य का आज मानपुर पतेजी पंचायत के बीडीसी गुलशन खातून एवं बीडीसी हरिंदर शाह के साथ संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया गया. प्रमुख ने कहा कि क्षेत्र में विकास मेरी पहली प्राथमिकता है. और इस सड़क के निर्माण से हजारों लोगों को आवागमन में सुविधा होगी. मौके पर पवन कुमार यादव - शैलेन्द्र गुप्ता , B.D.C नजवुल्लाह अंसारी , दिनेश गुप्ता , एजाज खान, राहुल यादव , किशुनदेव राम - छोटन श्रीवास्तव, निरज पाठक, सहीत सैकडो लोग उपस्थित थे.

बिहार के सिवान जिला से दरौली की रिपोर्ट: प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक भवन पर शुक्रवार को खेत ग्रामीण मजदूर सभा और किसान महासभा का संयुक्त बैठक आयोजित किया गया. बैठक खेग्रामस जिला सचिव शिवनाथ राम ने की अध्यक्षता में किया गया. जिसमें यह निर्णय लिया गया कि ट्रेड यूनियन के आवाहन पर 16 फरवरी को सभी मजदूर संगठनों जैसे किसान महासभा, आशा, आंगनबाड़ी सेविका, मनरेगा मजदूर, रसोईया संघ अपने-अपने सवालों को लेकर ग्रामीण भारत बंद किया जाएगा. इसके लिए लोगों का लोगों का आह्वान किया गया. बैठक को संबोधित करते हुए जिला सचिव ने कहा कि जिस तरह मोदी सरकार ने यह वादा किया कि किसानों की आय दुगनी करेंगे. नए आस -आवास कानून बनाकर पक्का मकान दिया जाएगा. पक्का मकान मिलेगा. महंगाई खत्म किया जाएगा. भ्रष्टाचार पर रोक लगेगी लेकिन 10 वर्षों के भीतर हम लोग देख रहे हैं कि रोजगार का कहीं आता-पता नहीं है. मोदी सरकार की सभी वादे जुमले साबित हो रहे हैं. खेग्रामस जिला सचिव शिवनाथ राम,खेग्रामस प्रखण्ड अध्यक्ष बबन राजभर,खेग्रामस सचिव आनंद बिहारी साहनी,किसान सभा के प्रखण्ड अध्यक्ष कृष्ण कुमार पांडये,माले प्रखण्ड सचिव बचा भगत,किसान सभा के प्रखण्ड सचिव रामछबीला कुशवाहा वीरेंद्र राजभर,भान जी राम,जोगिंद्र भगत,राजकुमार यादव,केदार पंडित आदि लोग रहे

बिहार के सिवान जिला से अम्बे कुमारी की रिपोर्ट: सिवान में बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के अन्तर्गत द्वितीय अपीलीय प्राधिकार द्वारा शुक्रवार को मजिस्ट्रेट मुकुल कुमार द्वारा चार मामलों पर सुनवाई की गई। जिसमें दो मामले का निष्पादन किया गया है। जिसमें बड़हरिया के नवलपूर निवासी विश्वनाथ यादव के पुत्र पुणे देव प्रसाद यादव तथा आंदर थाना के सांचीपुर गांव निवासी प्रभात कुमार के पुत्र नीरज कुमार सिंह के मामले में सुनवाई पूर्ण करते हुए निष्पादित किया गया। वही महाराजगंज के कसदेवरा बंगरा निवासी हरेन्द्र कुमार शाही के पुत्र रजनीश कुमार शाही तथा गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के सतवार निवासी स्व. प्यार राम के पुत्र तपेश्वर राम के मामले में दो सप्ताह का समय दिया गया है। ताकि अगली तिथि पर अपना साक्ष्य प्रस्तुत कर सके।

बिहार के सिवान जिले के मैरवा से अम्बे कुमारी की रिपोर्ट: थाना क्षेत्र से पुलिस ने 14 पुड़िया स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रमोद शाह ने बताया कि गिरफ्तार युवक धनंजय प्रसाद है. जो अपने पॉकेट में छुपा कर 04.40g स्मैक लेकर कही जा रहा था तभी पुलिस ने धर दबोचा. वही गिरफ्तार युवक पर मैरवा थाना में पूर्व से थाना कांड संख्या - 52/13, धारा -20 / 22 N.D.P.S act 2. थाना कांड संख्या - 296/17, धारा 20/22 N.D.P.S act 3.थाना कांड संख्या - 46 / 21 दर्ज है. वहीं गिरफ्तार युवक से पुलिस अभी पूछताछ कर रही है.

बिहार के सिवान जिला के हुसैनगंज से राहुल कुमार की रिपोर्ट: प्रखंड क्षेत्र के छपिया पंचायत में एक निजी प्रतिष्ठान के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार चौबे पहुंचे हुए थे। जहां समारोह में भव्य रूप से डीजे बज रहा था। इस दौरान किसी कर्मी का फोन बजने पर वह बात करने के लिए सड़क किनारे चले गए। इस क्रम में विपरीत दिशा से आ रही एक बाइक संवार दंपती ने धक्का मार दिया। जहां वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी बीच स्थानीय लोगों द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी को एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना के संबंध में उन्होंने बताया कि प्रखंड के एक कर्मी का फोन आया था बात करने के लिए थोड़ा सा अलग हटे थे, इस दौरान एक बाइक के धक्के से घायल हो गया। हालांकि उनके दाहिने पैर में चोटें आई हैं। जैसे ही यह खबर जनप्रतिनिधियों को लगी फिर आग की तरह फैल गई। जहां अपने विकास अधिकारी का हाल - चाल जानने के लिए बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय लोग पहुंचे।

रघुनाथपुर थाना परिसर में भूमि से विवादित मामले को लेकर कल जनता दरबार कल के जनता दरबार में प्रखंड गांव पंचायत के भूमि से विभाजित मामले को लेकर लोग पहुंचेंगे जहां पर पदाधिकारी द्वारा सभी मामले को देखते हुए उचित निर्णय लेते हुए आवश्यक कार्रवाई हेतु दिशा निर्देश दी जाएगी

बिहार के सिवान जिला से राहुल कुमार की रिपोर्ट: अगामी लोकसभा चुनाव को लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी निर्वाचन विभाग बिहार द्वारा वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी के साथ बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से सिवान डीएम मुकुल कुमार गुप्ता समेत लोकसभा चुनाव से जुड़े अन्य अधिकारी शामिल हुए। जिसमें निर्वाचन विभाग के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने लोकसभा चुनाव को लेकर कई बिन्दुओं पर चर्चा किया। साथ ही अधिकारियों को निर्देश भी दिया गया।

बिहार के सिवान जिला सेरघुनाथपुर की रिपोर्ट: थाना परिसर में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई इस संबंध में बताया गया की बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी थाना के बढ़िया पदाधिकारी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अन्य व्यक्ति उपस्थित रहे शांति समिति की बैठक में सरस्वती पूजा में अश्लील गाने पूर्णत प्रतिबंध रखना आपसी भाईचारा में सरस्वती पूजा करने की बात कही गई

बिहार के सिवान जिला से राहुल कुमार की रिपोर्ट: सिवान जनता दल यूनाइटेड चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव डॉ. अमित कुमार के नेतृत्व में जदयू का एक शिष्टमंडल पूर्व मंत्री सह राष्ट्रीय महासचिव रामसेवक सिंह से मिला। इस दौरान संगठन की मजबूती, विस्तार सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गयी। प्रदेश सचिव ने बताया कि जल्द ही जदयू के चिकित्सा प्रकोष्ठ का विस्तार सिवान में किया जायेगा। इसके अलावा पार्टी से अन्य लोगों को भी जोड़ा जायेगा। ताकि आगामी लोकसभा चुनाव में संगठन की मजबूती का लाभ पार्टी को मिल सकें। उन्होंने राष्ट्रीय महासचिव से बताया कि पार्टी जिले में बेहतर कार्य कर रही है। हम सब कार्यकर्ता मिलकर संगठन की मजबूती को लेकर युद्ध स्तर से कार्य करेंगे और एक- एक गांव से लोगों को पार्टी से जोड़ेंगे।

बिहार के सिवान जिला से दरौदा की रिपोर्ट: थाना परिसर में जमीनी विवाद को लेकर कल जनता दरबार का आयोजन किया जाएगा इस संबंध में बताया गया कि कल के जनता दरबार में प्रखंड गांव पंचायत के जमीन से विभाजित मामले को लेकर लोग पहुंचेंगे जहां पर वरीय पदाधिकारी द्वारा सभी मामले को देखते हुए उसकी उचित निर्णय लेते हुए आवश्यक कार्रवाई हेतु दिशा निर्देश दी जाएगी