दरौदा प्रखंड के दरौदा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की आज पुण्यतिथि मनाई गई जहां बीजेपी समर्थक कार्यकर्ताओं द्वारा उनके नमन किया गया तथा उनके जीवन के संबंध में तथा देश के प्रति उनके योगदान के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई इस अवसर पर उन कई लोग भी मौजूद रहे जहां पर उनके तेल से पुष्प माला अर्पित कर नमन किया
सिवान जिला के रघुनाथपुर प्रखंड क्षेत्र में आज भारतीय जन संघ के संस्थापक सदस्य रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई गई जहां उनके तेल चित्र पुष्प माला अर्पित का नमन किया गया भाजपा समर्थ कोलकाता बुद्धिजीवी वर्ग एवं अन्य लोगों द्वारा उनके तेल चित्र पर पुष्प माला अर्पित का नमन किया गया तथा उनके जीवन के संबंध में विस्तार पूर्वक चर्चा की गई
सिवान जिला के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र में स्थानीय पुलिस ने वित्तिवाद चोरी की घटना का अंजाम देखो दो बाइक पर छाप अपराध कर्मण्य वाली मऊ से स्थानीय पुलिस अगस्त की दल ने करीब 6 किलोमीटर तक पीछा करते हुए मुरार पट्टी गांव के समीप जब एक अपराधी को बाइक छोड़कर भागने लगा था पुलिस के जवानों ने पीछा कब घोषित पहुंचा इस संबंध में सूत्रों का कहना था कि यूपी 60 ए एफ 3676 नंबर की बाइक कब्जे में ले लिया गिरफ्तार बदमाश की नहीं संदेश पर नरहन गांव से बिना नंबर की एक और बाइक बरामद की गई है वही इस मामले में गिरफ्तार नहर निवासी समीर अंसारी को स्थानीय पुलिस ने पूछताछ कर जेल भेज दिया
दरौदा थाना क्षेत्र के, दरौदा एकमा मुख्य मार्ग पर पालतू जानवर के बचने के चक्कर में बाइक चालक असंतुलित होकर गिर गया इस घायल हो गया इस संबंध में सूत्रों का कहना था की बाइक चालक एकम की तरफ जा रहा था तभी एक मुख्य सड़क पर पालतू जानवर रह गया जिसे बचाने के चक्कर में बाइक चालक असंतुलित हो गया और रोड किनारे जा गीरा जा रहे राहगीरों कीमदद से उसका इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया गया
रघुनाथपुर थाना क्षेत्र में स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा फरार चल रहे हैं वांछित अपराधियों को गिरफ्तार करने को लेकर थाना क्षेत्र में कई जगहों पर छपमारी की गई, इस संबंध में सूत्रों का कहना था कि स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा वांछित अपराधियों को गिरफ्तार करने को लेकर थाना क्षेत्र के दियारा क्षेत्र सहित कई जगहों पर छपमारी मारी की गई
बिहार के सिवान जिला से सदर की रिपोर्ट: साक्षमता परीक्षा के विरोध मशाल जुलूस में शामिल शिक्षक नेता का डीपीओ ने रोका वेतन
बिहार के सिवान जिले से राहुल कुमार की रिपोर्ट: बीपीएससी द्वारा की गई दूसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा से नियुक्त शिक्षकों की सिवान के खेल भवन में बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन करायी जा रही है। परीक्षा देते समय दिए गए अंगूठे के निशान से नियुक्ति शिक्षकों की मिलन की जा रही है। ताकि फर्जीवाड़ा को रोका जा सके। इसमें यह जांच की जा रही है की विद्यालय में नियुक्ति शिक्षक वही अभ्यर्थी है। जिसने बीपीएससी से शिक्षक भर्ती की परीक्षा दी है। कोई दूसरा व्यक्ति अंगूठे का निशान नहीं दे इसलिए नियुक्त शिक्षक के विद्यालय के हेडमास्टर को भी उपस्थित होना है। वेरिफिकेशन के बाद ही विभाग शिक्षकों को विद्यालय में पदस्थापित कर रहा है। इधर जिला में 30 ऐसे शिक्षकों को विभाग ने नोटिस थमाया गया है जिन्होंने अभी तक अपनी बायोमिट्रिक जांच नहीं कराया है। इस संबंध में डीपीओ स्थापना अवधेश कुमार ने बताया कि विभाग ऐसे शिक्षकों को नोटिस भेजते हुए उनसे कारण पूछा है कि आखिर किस परिस्थिति में आपके द्वारा बायोमिट्रिक नहीं करायी गयी है। जबकि विद्यालय की एलॉटमेंट की प्रक्रिया कुछ ही दिनों में शुरू होने वाली है।
बिहार के सिवान जिला से पचरुखी की रिपोर्ट: प्रखंड स्थित सुरवाला पंचायत के वार्ड नंबर छः में नल-जल योजना की टंकी शोभा की वस्तु बन कर रह गई है। टंकी लगने के बाद न तो नल से एक बूंद पानी निकला है और ना हीं इसकी कभी मरम्मती हुई है। बावजूद इसके राशि का भुगतान कर लिया गया है। ज्ञात हो कि यहां तीन वर्ष पूर्व में नल जल की टंकी लगाई गई, जो स्थानीय लोगों के मुताबिक भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई। इसमें दो बार बोरिंग किया गया। दोनों बार में बिना पानी दिए हीं भंस गया। यहां तक कि चारों तरफ पाइप लाइन से दो तीन दिन बालुनुमा पानी गिरता दिखाकर राशि का उठाव हो गया। जबकि आज तक इस बोरिंग की ना तो मरम्मत कराई गई और ना ही इसके एवज में कोई अन्य टंकी से पाइप जोड़ा गया। जिसको लेकर इस नल जल योजना में लगे करीब 14 लाख रुपए सरकार के बर्बाद हो गए। वहीं इस मामले में स्थानीय लालबाबु कुशवाहा, गौरी शंकर कुशवाहा, रामजन्म प्रसाद, रामापती सिंह, महेश पंडित व शिवशंकर सिंह आदि लोगों ने बताया कि यह नल जल चालु होने के साथ ही बन्द हो गया। वहीं मुखिया ज्ञान्ती देवी ने बताया यह नल जल मेरे पूर्व का बना हुआ है, जिसके लिए प्रखंड में काफी पत्राचार किया गया है, आदेश मिलते ही इसे चालु किया जाएगा।
बिहार के सिवान जिले के दरौली की रिपोर्ट: प्रखण्ड मुख्यालय में जनसुराज के प्रखंड कार्यालय का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन के मौके पर सर्व धर्म प्रार्थना के बाद जिला अध्यक्ष इंतखाब अहमद ने फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया। जिला अध्यक्ष ने कहा कि हमें प्रत्येक बूथ स्तर तक पहुंचकर संगठन को मजबूत करना है। जिसे अमली जामा पहनाने में सभी जनसुराज साथियों का सहयोग अपेक्षित है। महिला जिलाध्यक्ष माधुरी सिंह कुशवाहा ने प्रखण्ड के जनसुराज के पदाधिकारियों से अपील किया कि प्रत्येक पंचायत में 21 सदस्यीय सदस्य बनाकर संगठन को सशक्त एवं मजबूत किया जाय ताकि जनसुराज के संदेशों को जन जन तक पहुचाने में सफलता मिल सके।
बिहार के सिवान जिला से राहुल कुमार की रिपोर्ट:: भाकपा माले नेता जयशंकर पंडित और रामायण यादव पर आज हुए जानलेवा हमले के खिलाफ भाकपामाले जिला सचिव हसनाथ राम के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए मार्च निकाला। इस दौरान मार्च भाकपा माले पार्टी कार्यालय से निकलकर विभिन्न मार्गो को होते हुए जेपी चौक पहुंचा। जहां मार्च एक सभा में तब्दील हो गया। सभा को संबोधित करते हुए माले नेताओं ने कहा कि हमारे साथी जयशंकर पंडित और रामायण यादव पर जानलेवा हमला करने वाले सामंती हमलावर शिवम सिंह, अंकित सिंह, रोहित सिंह, मोहित सिंह, सचिन सिंह, छोटू सिंह सहित अन्य अपराधकर्मी को प्रशासन तुरंत गिरफ्तार कर उन्हें सजा दिलाई।
