जय श्री राम आज हंटरगंज प्रखंड के औरु पंचायत में कार्यक्रम के प्रभारी के द्वारा अयोध्या से आए पूजित अक्षत का वितरण किया गया। जिसमें सभी के घर जाकर पूजित अक्षत देकर निवेदन किया और आमंत्रित किया आने वाले 22 जनवरी को आप सभी लोग अपने अपने घरों एवं मंदिर मे दिपावली के तरह दिप जलाकर श्रीराम उत्सव मनाये l
जिले के चतरा सिमरिया मुख्य मार्ग पर स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय मे आठवीं के छात्रों के साथ सीनियर क्लास के छात्रों के द्वारा रैगिंग तथा मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। इसको लेकर आठवीं क्लास बी के छात्रों के अभिभावकों ने प्रिंसिपल से लिखित शिकायत करते हुए दोषी सभी चार छात्रों पर नियम संगत कठोर कार्रवाई करने का आग्रह किया है। पूरे मामले के बारे में छात्रों के अभिभावकों ने बताया की 11 जनवरी दिन गुरुवार को लंच छुट्टी के बाद दसवीं में पढ़ने वाले चार छात्रों के साथ उनके अन्य सहपाठी आठवीं बी सेक्शन के सभी छात्रों को जबरन अपने सीनियर होस्टल शिवालिक बुलाया गया इस दौरान इन लोगों के द्वारा मना करने पर धमकी दी गई की नही चलोगे तो बाद में पता चला देंगे। इसके पश्चात वर्ग आठ सेक्शन बी के सभी 21 छात्रों में से 17 छात्रों को शिवालिक होस्टल लेजाकर वर्ग दसवीं के चारों सीनियर लड़कों ने अन्य लड़कों के सामने गाली देते हुए मार पीट किया इस कारण कई बच्चों के नाक और कान से खून का रिसाव शुरू हो गया। इस अंदुरूनी मार पीट तथा धमकी से सभी बच्चे काफी भयभीत तथा असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। इस घटना की जानकारी जैसे तैसे जब अभिभावकों को मिली वो सभी आनन फानन में 13 जनवरी दिन शनिवार को चतरा जेएनवी पहुंच कर प्रिंसिपल से लिखित शिकायत कर दोषी सभी छात्रों पर कठोर कार्रवाई करने का आवेदन दिया है। इस घटना से आहत व आक्रोशित अभिभावकों ने साफतौर कहा की इस घटना को कभी बर्दास्त नही किया जा सकता है अगर दोषियों पर कार्रवाई नही हुई तो इस मामले को लेकर उपायुक्त चतरा तथा मुख्य सचिव रांची से शिकायत किया जाएगा जब हमारे बच्चे नवोदय विद्यालय में हीं सुरक्षित नही है तो फिर कहां होंगे। छात्रों से पूछे जाने पर उन्होंने बताया की घटना के तुरंत बाद हम सभी छात्र प्रिंसिपल सर से लिखित शिकायत किए थे । वहीं इस बारे में जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य शशि भूषण मिश्रा से पूछे जाने पर उन्होंने कहा की दोषी सभी चार छात्रों पर सोमवार तक निश्चित रूप से कार्रवाई होगी और नवोदय विद्यालय में इस तरह का अनुशासनहीनता कतई बर्दाश्त नही की जाएगी।
कन्वेयर बेल्ट निर्माण को लेकर ग्रामीणों की एक बैठक हुई।इस बैठक में मुख्य रूप से ग्रामीणों के साथ साथ सीसीएल के अधिकारी, एनटीपीसी के अधिकारी एवं अंचलाधिकारी शामिल हुवे।बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी राजेंद्र कुमार दास ने किया।जिसमें भू रैयतों ने बताया कि सीसीएल द्वारा कई भू रैयतों की जमीन सीसीएल में अधिगृहित होने के बावजूद नौकरी वा मुआवजा के लिए दर-दर भटक रहे हैं। ग्रामीणों ने सीसीएल के अधिकारी को अवगत कराते हुए यह भी कहा कि सीसीएल के द्वारा हम लोगों की जमीन को तीन चरणों में 2003,2013 वा 2017 में लिया गया है।जिसका ना अभी तक नौकरी व मुआवजा का भुगतान नहीं किया गया है। आगे बताया कि सभी अधिगृहित जमीनों को एक साथ नौकरी व मुआवजा सीसीएल प्रबंधन के द्वारा भू रैयतों को दिया जाए।जिस प्रकार जीएमके जमीन का भौतिक सत्यापन कर आम्रपाली क्षेत्र के मानवटोंगरी में नौकरी और मुआवजा दिया गया उसी प्रकार मगध में भी भुगतान किया जाए।
Transcript Unavailable.
सांसद प्रतिनिधि का सह किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष का अंचलाधिकारी से मुलाकात समस्याओं को जड़ से जड़ समाधान करवाने की राखी मांग
Transcript Unavailable.
इसीलिए यह एक गैर-राजनीतिक घटना है। मंदिर-निर्माण की देखरेख के लिए न्यायिक रूप से स्वीकृत ट्रस्ट का गठन किया गया था
"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ कपिलदेव शर्मा आम की फसल में गुच्छा रोग नियंत्रण की जानकारी दे रहे है। अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
चतरा जिला के कुंदा प्रखंड में लंबे समय के बाद नक्सलियों ने सड़क निर्माण कार्य मे लगे दो ट्रैक्टर व मिक्चर मशीन के टायर में गोली मार कार्य स्थल पर दहशत फैला कर कार्य बंद करा दिया है। यह घटना आज शुक्रवार दोपहर की है।
Transcript Unavailable.
