सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय,भारत सरकार के निर्देश पर 15 फरवरी,2024 तक जिला में एक माह तक सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का शुभ आरंभ डीसी अबु इमरान ने समाहरणालय परिसर से सड़क सुरक्षा माह के जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। डीसी ने कहा यह जागरूकता रथ जिले के विभिन्न प्रखण्डों में भ्रमण कर सड़क सुरक्षा को लेकर लोगों को जागरूक करेगा। साथ ही पूरे माह भर संचालित जागरूकता अभियान के दौरान जिले के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में कई तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित कर सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावा सड़कों पर चलने वाले वाहन चालक व आम राहगीरों को भी सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी देकर जागरूक करने पर विशेष फोकस किया जायेगा। परिवहन विभाग, पुलिस विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ विभाग, विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी संगठनों की भागीदारी से सड़क सुरक्षा एवं होने वाले सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए आपस में समन्वय स्थापित कर कार्य किया जाए। इस मौके पर एसपी राकेश रंजन,डीडीसी उत्कर्ष गुप्ता, डीटीओ इंद्र कुमार सहित कई अन्य कर्मी मौजूद थे।

चतरा के विधायक सह श्रम नियोजन मंत्री सत्यानंद भोक्ता के सौजन्य से हंटरगंज प्रखण्ड के पंचायत पांडेपुरा के ग्राम करमा में सौ केवी का ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया गया।उस ट्रांसफार्मर का विधिवत उद्घाटन जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष प्रभु दयाल यादव,मंत्री प्रतिनिधि देव लाल यादव,जिला परिषद सदस्य सुरेश पासवान एवं प्रखण्ड बीस सूत्री अध्यक्ष चंद्रदेव यादव ने संयुक्त रूप से फीता काट कर विधिवत उद्घाटन किया। राजद के उक्त नेताओं ने भ्रमण के दौरान कई निर्माण कार्य का स्थल निरीक्षण किया।निरीक्षण के उपरांत नेताओं ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार मंत्री के कार्यकाल में विकास का कार्य हो रहा है। मौके पर राजद के वरिष्ठ नेता क्षीतेश्वर यादव, बैजनाथ यादव,नंदलाल रविदास,पंचायत अध्यक्ष शिव भजन दास, पंचायत समिति सदस्य लखन दास,अरुण भारती सरजू मिस्त्री,राजेश भारती, जोगिंदर भारती, कमलेश दास के अतिरिक्त दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।

शीतलहरी के बढ़ते प्रभाव को दृष्टिगत रखते हुए झारखण्ड सरकार स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा निर्देश जारी किया गया है कि राज्य में संचालित सभी कोटि के सरकारी, गैर सरकारी एवं सभी निजी विद्यालयों में दिनांक 19 जनवरी 2024 से दिनांक 25 जनवरी 2024 तक के लिये वर्ग – KG से वर्ग – 05 तक की कक्षायें पूर्वाह्न 10:00 बजे से अपराहन 02:00 बजे तक संचालित होगी। वर्ग–06 से वर्ग–12 तक की कक्षायें पूर्वत् पूर्वाह्न 09:00 बजे से अपराहन 03:00 बजे तक संचालित होंगी। मध्याहन भोजन पूर्वत चालू रहेगा।यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। इसे लेकर उपायुक्त श्री अबु इमरान ने जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश मिश्र व जिला शिक्षा अधीक्षक अभिषेक बड़ाइक को सभी विद्यालयो को सूचीत करते हुए आदेश का अनुपालन करने का निर्देश दिया।

अधक्षता मुखिया द्वारा किया गया

अवैध रूप से बिलजी का इस्तेमाल करने वालों पर हुई कारवाई

Transcript Unavailable.

कानून व्यवस्था को बिगाड़ना वाले पर होगी कानूनी कार्रवाई

मंदिरों को सजाने व दीप जलाने की तैयारी शुरू

विधायक ने सुरक्षा सहित अन्य सुविधाओं का भी लिया जायजा

चतरा उपायुक्त अबु इमरान के निर्देशानुसार अवैध खनन परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध जिला खनन विभाग द्वारा जांच अभियान चलाया गया। इसे लेकर जांच अभियान के पश्चात जिला खनन पदाधिकारी गोपाल दास ने बताया कि आज मेरे उपस्थिति में पुलिस केंद्र के पुलिस बल के साथ जोरी हंटरगंज थाना अंतर्गत बालू के अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध औचक जांच अभियान चलाया गया । जांच में छोटकी जोरी से अवैध बालू का खनन कर परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर एवं जोरी कला से अवैध खनन कर परिवहन करते हुए ट्रैक्टर को पकड़ा गया है और चालक को गिरफ्तार करते हुए प्राथमिकी दर्ज कर दी गई है। जोरी थाना क्षेत्र के बालू घाट लॉसिंघना घाट, भुईयाडीह और मां काली कंस्ट्रक्शन एवं हेमंत सिंह का स्टाॅकयार्ड का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में पाई गई अनियमितता पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है जांच दल में अंचल अधिकारी हंटरगंज भी शामिल थे। इसके पश्चात सिमरिया बगरा रोड में भी देर शाम तक जांच अभियान चलाया गया। जिसमे लगभग 20 से 25 वाहन को जांच किया गया। जांच में इन सभी वाहनों का दस्तावेज सही पाया गया। अभी भी जांच अभियान जारी है।आगे उन्होंने कहा किसी भी परिस्थिति में अवैध खनन परिवहन एवं भंडारण बर्दास्त नहीं किया जाएगा। निरंतर जांच व छापेमारी अभियान जारी रहेगी।