नमस्कार आदाब श्रोताओं, मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है रोजगार समाचार यह नौकरी उन लोगों के लिए है जो झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा निकाली गई कुल 4919 झारखंड पुलिस कांस्टेबल के पदों पर काम करने के लिए इच्छुक हैं। वैसे उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय से 10वीं पास किया हो। इसके साथ ही उम्मीदवार की आयुसिमा 18 से 25 वर्ष तक होनी चाहिए । आवेदन शुल्क सामान्य / ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस के उम्मीदवारों के लिए 100 रुपए तथा एससी / एसटी के लिए 50 रुपए रखा गया है। इन पदों पर वेतनमान नियम अनुसार दिया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन ऑनलाइन भर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आवेदनकर्ता इस वेबसाइट पर जा सकते हैं। वेबसाइट है https://jsscjcce23.onlinereg.in. योग्य उम्मीदवारों का चयन शारीरिक दक्षता परीक्षा, चिकित्सीय जांच और लिखित परीक्षा के बाद किया जाएगा। याद रखिए इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 19-02-2023 है । तो साथियों,अगर आपको यह जानकारी लाभदायक लगी, तो मोबाइल वाणी एप्प पर लाइक का बटन दबाये साथ ही फ़ोन पर सुनने वाले श्रोता 5 दबाकर इसे पसंद कर सकते है। नंबर 5 दबाकर यह जानकारी आप अपने दोस्तों के साथ भी बाँट सकते हैं।

फैजाबाद, शान ए अवध का ऐसा नमूना जो लखनऊ से पहले बनाया गया है, खूबसूरत इतना की एक झलक में नजर ठहर जाए, घंटाघर पर बनी मस्जिद या फिर उसके सामने बना लॉयड दरवाजा फैजाबाद के प्रतीक चिन्ह हैं, बेतहाशा भीड़ से भरे बाजार की चिल्लम चिल्ली मैं, चूड़ी बेचता दुकानदार या फिर आलू चाट के लिए आवाज देता ठेलिया वाला। सब कुछ एक से एक उम्मदा बस जरूरत है उस नजर की जो आपको ठहरा दे, रोक दे और कहे की गुरु यही तो चाहिए था। मालूम नहीं की क्या चाहिए था लेकिन बस यही तो एक जगह थी प्रेमिका के लिए चूड़ी, पत्नी के लिए साड़ी, बच्चों के लिए जूते और बाप के लिए कुर्ता पजामा यहां सब कुछ मिलेगा।

Transcript Unavailable.

डिस्क्रिप्शन: हंसने-हंसाने से इंसान खुश रहता है, जिससे मानसिक तनाव, चिंता और डिप्रेशन कम होता है। दोस्तों, उत्तम स्वास्थ्य के लिए हंसी-मज़ाक बहुत ज़रूरी है। इसीलिए मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें सुनकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे। हो जाइए तैयार, हंसने-हंसाने के लिए

दोस्तों, देश में बालिकाओं की हिस्सेदारी बढ़ाने, लड़कियों की शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य, करियर के लिए मार्ग उपलब्ध कराने के उद्देश्य से हर साल 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है। नेशनल गर्ल चाइल्ड डे का मुख्य उद्देश्य बालिका शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और देश में लड़कियों के सामने आने वाली असमानताओं के मुद्दों से निपटना और बेटियों के अधिकारों के बारे में सभी को बताना है। मोबाइल वाणी परिवार की और से आप सभी को राष्ट्रीय बालिका दिवस की बहुत बहुत शुभकामनाये।

मंत्री पेयजल एवं स्वक्षता विभाग झारखंड सरकार श्री मिथलेश कुमार ठाकुर रविवार को एक दिवसीय दौरे पर चतरा पहुंचे। माननीय मंत्री के चतरा परिषदन आगमन पर उपायुक्त अबु इमरान ने आभार व्यक्त करते हुए पौधा भेंट कर उनका स्वागत किया

चतरा में ईमानदार पुलिसिंग के लिए प्रसिद्ध सदर इंस्पेक्टर सुधीर चौधरी समेत दो अधिकारियों को राज्य सरकार ने डीएसपी में प्रोन्नति दी है। जिले में अब तक बेदाग और स्वच्छ छवि के अधिकारी के रूप में सेवा दे रहे पुलिस निरीक्षक सुधीर चौधरी के कंधों पर एसपी राकेश रंजन ने अपने कार्यालय में पिपिंग सेरेमनी कार्यक्रम के दौरान डीएसपी का बैच लगाकर शुभकामनाएं दी।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद चतरा नगर इकाई के द्वारा शुभ्रा इंस्टिट्यूट में सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई जिसमें मुख्य अतिथि जिला संगठन मंत्री धनबाद गोविंद सूर्यवंशी जिला संयोजक मुन्ना यदुवंशी वरिष्ट अतिथि के रूप में गोपाल वर्मा जी उपस्थित थे जिला संगठन मंत्री ने कहा नेता जी सुभाषचंद्र बोस के बलिदान से अवगत कराया और कहा कि तुम मुझे खून दो मैं तुम्हे आजादी दूूंगा ये कोई सामान्य शब्द नहीं हैं।

चतरा विधायक सह राज्य के लोकप्रिय मंत्री श्री सत्यानन्द भोगता जी आज राँची के बिरसा चौक स्थित होटल द रासो में दैनिक जागरण आईनेक्स्ट और साई नाथ यूनिवर्सिटी की ओर से आयोजित "झारखंड रतन सम्मान 2024" कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। माननीय मंत्री श्री भोगता जी, माननीय मंत्री श्री बन्ना गुप्ता जी और माननीय सांसद संजय सेठ जी ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके उपरांत विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वाले लोगों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और साथ हौसला अफजाई किया।

अयोध्या में नवनिर्मित श्रीराम मंदिर में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पिपरवार कोयलांचल क्षेत्र के झारखंडी शिव मंदिर में 22 जनवरी को भजन कीर्तन के बाद जय श्री राम के जयकारे के साथ 5100 दीप रामभक्त श्रद्धालुओं के द्वारा जलाया गया।