चतरा जिले के हंटरगंज प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत डुमरी कला के ग्राम तुलसीपुर मध्य विद्यालय में 74 में गणतंत्र दिवस के अवसर पर समाजसेवी अर्जुन यादव ने झंडा फहराया। इस अवसर पर शिक्षकों के द्वारा गणतंत्र दिवस पर बच्चों के बीच अपने विचार व्यक्त किए गए।

चतरा जिले के हंटरगंज प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कटैया के ग्राम घंघरी स्थित उज्जवल पब्लिक स्कूल के तत्वाधान में गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्राचार्य राकेश मिश्रा के द्वारा झंडा फहराया गया। इस अवसर पर छोटे-छोटे बच्चों द्वारा देशभक्ति गीत कविता भाषण समेत सुंदर और मनमोहक साज सज्जा मे नृत्य की प्रस्तुती दी गई। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक सोनु गुप्ता ने किया। इस मौके पर उज्जवल पब्लिक स्कूल के प्रधानाध्यापक राकेश मिश्रा समेत मुखिया नरेश प्रसाद, पूर्व जिप सदस्य जितेन्द्र रजक एवं शिक्षकों द्वारा बच्चों के बीच गणतंत्र दिवस एवं शिक्षा पर अपने विचार व्यक्त किए।

चतरा जिले के हंटरगंज प्रखंड अंतर्गत ग्राम घंघरी में 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर एस.एस.वी.एम. स्कूल में झंडातोलन के साथ बच्चों द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इस अवसर बच्चों ने भाषण, कविता,देशभक्ति गीत के साथ ही देशभक्ति गीत पर सुंदर नृत्य की प्रस्तुती दी।

राज्य के लोकप्रिय ऊर्जावान माननीय मंत्री श्री सत्यानन्द भोगता जी आज गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर जिले के श्रम विभाग कार्यालय में झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी। साथ ही सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई व शुभकामनाएं दी। इसके उपरांत जिला परिषद कार्यालय, जिला 20 सूत्री कार्यालय, राष्ट्रीय जनता दल जिला कार्यालय, DAV पब्लिक स्कूल समेत कई स्थानों पर झंडोत्तोलन एवं अन्य आयोजित कार्यक्रमों में मुख्य रूप से शामिल हुए।

जिला के हंटरगंज प्रखंड स्थित ग्राम केदली में नाई समाज प्रखण्ड कमिटी के द्वारा जन जन के नेता जननायक कर्पूरी ठाकुर जी का 100वीं जयंती कर्पूरी भवन केदली में मनाया गया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक जनार्दन पासवान शामिल हुए और उनकी तस्वीर पर दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। मुख्य अतिथि के द्वारा प्रकाश डाला गया कि भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जी का जन्म 24 जनवरी 1924 ई को भारत के समस्तीपुर जिला के एक छोटा सा गांव पितौंझिया में हुआ था एवं मृत्यु 17 फरवरी 1988 ई में हुआ था,जिसे अब कर्पूरीग्राम के नाम से जाना जाता है। इनका जन्म नाई जाति में हुआ था। उनके पिताजी का नाम श्री गोकुल ठाकुर तथा माता जी का नाम श्रीमती रामदुलारी देवी था। इनके पिता गांव के सीमान्त किसान थे तथा अपने पारंपरिक पेशा बाल काटने का काम करते थे। यह बिहार के मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री भी रहे। कार्यक्रम में श्री प्रदीप केशरी, सुरेंद्र ठाकुर, रविंद्र ठाकुर, रामानंद ठाकुर , अनिल ठाकुर, विकाश कुमार, उमेश ठाकुर एवं अन्य लोग शामिल रहे।

हंसने-हंसाने से इंसान खुश रहता है, जिससे मानसिक तनाव, चिंता और डिप्रेशन कम होता है। दोस्तों, उत्तम स्वास्थ्य के लिए हंसी-मज़ाक बहुत ज़रूरी है। इसीलिए मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें सुनकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे। हो जाइए तैयार, हंसने-हंसाने के लिए

दे सलामी इस तिरंगे को जिससे तेरी शान है सर हमेशा ऊँचा रखना इसका जब तक तुझ मे जान है संविधान से ही भारत बना गणतंत्र इससे ही है हर नागरिक स्वतंत्र जी हा दोस्तों, गणतन्त्र दिवस भारत का एक राष्ट्रीय पर्व है जो 26 जनवरी को मनाया जाता है। जैसा की आप सबको पता ही है कि आज पूरा देश 75 वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस ख़ास मौके पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को मुख्य अतिथि के रूप आमंत्रित किया गया हैं। आज ही के दिन सन् 1950 को भारत सरकार अधिनियम (1935) को हटाकर भारत का संविधान लागू किया गया था। इस ख़ुशी के मौके पर देश के हर कोने मे ,प्रत्येक स्कूलों, कॉलेजों शैक्षिक संस्थानों के आलावा सभी कार्यालयो में झंडे फहराये जाते है और कई रंगारंग कार्यक्रम भी किये जाते हैं। विश्व भर में फैले हुए भारतीय मूल के लोग तथा भारत के दूतावास भी गणतंत्र दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं।,तो आइये शांति- सदभाव और पुरे हर्षोउल्लास के साथ इस गणतंत्र दिवस को मनाये ,साथियों ,मोबाइल वाणी परिवार की और से आप सभी श्रोताओं को गणतंत्र दिवस की हार्दिक हार्दिक शुभकामनाएं ।

आपका पैसा आपकी ताकत की पहली कड़ी में हम सुनेंगे की कैसे बचत कर सकते हैं और डिजिटल लेन देन क्यों जरुरी है

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.