भगवान श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के द्वारा आज पिपरवार कोयलांचल क्षेत्र में विशाल शोभायात्रा निकाली गई। जिसकी अध्यक्षता विहिप के पिपरवार मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण कुमार मंडल और संचालन सुनील कुमार साव ने किया। इस शोभायात्रा की शुरुआत 21 जनवरी की सुबह 10 बजे पिपरवार क्षेत्र के बचरा राम-जानकी मंदिर परिसर में पूजा अर्चना करने के बाद जय श्री राम, जय श्री राम, जय श्री राम के जयकारे के साथ निकाली गई।
केरेडारी प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पहरा में भव्य कलश यात्रा अयोध्या के राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर निकल गया। पहरा स्थित राम जानकी मंदिर से महिलाओं ने कलश उठाया एवं घाघरा डैम से कलश में जल भरा। इस दौरान मुख्य रूप से स्थानीय विधायक अंबा प्रसाद एवं पूर्व मंत्री योगेंद्र साव भी कलश यात्रा में शामिल हुए।
भगवान रामलला के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर पुरे देश मे अभी राम राज्य भगवा मय वातावरण बना हुआ है। लगातार राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की घोषणा के बाद से कार्यक्रम आयोजित, बैठकें,अक्षत आमंत्रण, मंदिर सजावट पुरे सनातन संस्कृति के भक्तों मे खुशी और उमंग की लहर है।
"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ मसूर के फसल में लगने वाले रोग की जानकारी दे रहे हैं । अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
सफलता हमेशा असफलता के स्तंभ पर खड़ी होती है। इसलिए किसी को भी असफलता से घबराना नहीं चाहिए। ये विचार थे महान नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी के। "तुम मुझे खून दो,मैं तुम्हे आजादी दूंगा" का नारा देने वाले,जोशीले भाषणों से लोगों में ऊर्जा भरने वाले, आजादी की जंग में प्रमुख भूमिका निभाने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और महान क्रांतिकारी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती 23 जनवरी को मनाई जाती है।आज पूरा देश सुभाष चंद्र बोस की 127 वी जयंती मना रहा है जिसे पराक्रम दिवस के रूप में भी जाना जाता है। देश के महान सपूत और स्वतंत्रता सेनानी,सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिन पर मोबाइल वाणी परिवार के तरफ से उनको सादर नमन एवं भावभीनी श्रद्धांजलि !
हाल ही में एक रिपोर्ट के अनुसार बीस तीन सालों में दुनिया के पांच बड़े व्यापारियों की संपत्ति में दोगुने से ज्यादा का इजाफा हुआ है, जिस समय इन अमीरों की दौलत में इजाफा हो रहा था, ठीक उसी समय पांच मिलियन लोग गरीब से और ज्यादा गरीब हो रहे थे। इससे ज्यादा मजे की बात यह है कि हाल ही में दावोस में हुई वर्ल्ड इकोनोमिक फोरम की बैठक में शीर्ष पांच उद्योगपतियों ने एक नई रणनीति पर चर्चा और गठबंधन किया।
हंसने-हंसाने से इंसान खुश रहता है, जिससे मानसिक तनाव, चिंता और डिप्रेशन कम होता है। दोस्तों, उत्तम स्वास्थ्य के लिए हंसी-मज़ाक बहुत ज़रूरी है। इसीलिए मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें सुनकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे। हो जाइए तैयार, हंसने-हंसाने के लिए...
आज चतरा जिले के जोरी प्रखंड के सभी 8 पंचायतों में प्रखंड के रामभक्तों द्वारा सैंकड़ों मोटरसाइकिल द्वारा श्री राम बाईक यात्रा निकालकर भ्रमण किया गया। यह यात्रा जोरी बानसिंह देवी मंडप से प्रारंभ होकर काली मंदिर ,छोटकी जोरी ,धनगिरी,पहारपुरा ,सलैया , धोबे, डंडई, दंतार,पैनी ,केतारीबार, कटैया, घंघरी, बांदू, कर्मा, लिचरी, सरदम,रक्सी,फुलवरिया, होसिल, करैलीबार होते हुए जोरी में संपन्न हुई । इस बाइक यात्रा के साथ सभी रामभक्त जय श्री राम का उद्घोष करते हुए चल रहे थे ,साथ ही सभी मंदिरों में दीपक भी प्रदान किया गया। सभी रामभक्तों के लिए दंतार के सहृदय कार्यकर्ताओं के द्वारा श्री राम खिचड़ी की जोरदार व्यवस्था की गई । आज के इस बाइक यात्रा से सभी 8 पंचायत के छोटे बड़े गांवों में अभूतपूर्व जनजागरण हुआ ,जिससे कल अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा उत्सव पर इस सम्पूर्ण क्षेत्र में एक चिरस्मरणीय उल्लास का वातावरण होगा ।
Transcript Unavailable.
हंटरगंज प्रखण्ड के सभी पंचायतों में राष्ट्रीय जनता दल के पंचायत अध्यक्ष और सचेतक का चुनाव हुआ संपन्न
चतरा विधान सभा के राजद विधायक सह सूबे के मंत्री सत्यानंद भोक्ता के निर्देशानुसार राजद के वरिष्ठ नेता सह मंत्री प्रतिनिधि देव लाल यादव ने एक माह से अधिक समय तक कड़ी मेहनत कर हंटरगंज प्रखण्ड के अठाईस पंचायतों में राजद को सशक्त और मजबूत बनाने को लेकर पंचायत अध्यक्षों और पंचायत सचेतकों का शांति पूर्ण ढंग से चुनाव सम्पन्न कराने में सफल रहे। चुने गए पंचायत अध्यक्षों और सचेतकों में पांडेपरा पंचायत के अध्यक्ष शिवभजन दास और सचेतक अशोक मिस्त्री, गेंजाना पंचायत के राजकुमार यादव,चकला पंचायत के अध्यक्ष शिव लाल यादव और सचेतक रघु यादव,बलूरी पंचायत के अध्यक्ष सुखी भारती और सचेतक मुकेश चंद्रवंशी, नवाडीह पनारी पंचायत के अध्यक्ष ईश्वर चौधरी और सचेतक राजेश यादव, जबड़ा पंचायत के अध्यक्ष मुकेश कुमार यादव और सचेतक राजेश यादव मीरपुर पंचायत के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार यादव और सचेतक शालिग्राम यादव,औरू पंचायत के अध्यक्ष रवि कुमार मेहता और सचेतक संदीप यादव लेंजवा पंचायत के अध्यक्ष विजय यादव और सचेतक दुर्गेश यादव,नवाडीह पंचायत के अध्यक्ष पंकज कुमार यादव और सचेतक मो इम्तियाज,पैनी कलां पंचायत के अध्यक्ष टून यादव और सचेतक राजिव कुमार यादव,डुमरी कलां पंचायत पंचायत के अध्यक्ष पिंटू यादव और सचेतक मो गुलजार,उरैली पंचायत के अध्यक्ष महेंद्र यादव और सचेतक सर्जन यादव, गोसाईडिह पंचायत के अध्यक्ष दिलीप यादव और सचेतक संजीत कुमार सिंह,सलैया पंचायत के अध्यक्ष निर्मल यादव और सचेतक अरुण कुमार यादव कोबना पंचायत के पिंटू कुमार सिंह और सचेतक राज विनोद रवि, केदली कलां पंचायत के अध्यक्ष मो साहेब अली और सचेतक मुकेश कुमार यादव,खूंटी केवाल पंचायत के अध्यक्ष सरजू भारती और सचेतक संदीप कुमार प्रजापति,जोरी कलां पंचायत के अध्यक्ष मो आकिब और सचेतक अब्दुल बारिक उर्फ जुगनू, दन्तार पंचायत के अध्यक्ष प्रमोद कुमार और सचेतक एजाजुल अंसारी, तरवागड़ा पंचायत के अध्यक्ष अर्जुन यादव और सचेतक देव धारी यादव, तीलहेत पंचायत अध्यक्ष जगदीश यादव और सचेतक राजू भारती,जोलडिहा पंचायत के अध्यक्ष विजय यादव और सचेतक शंकर यादव,गेरुआ पंचायत के अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव और सचेतक देवदीप कुमार दांगी,कटैया पंचायत के मो ताहिर आलम और सचेतक प्रभु यादव,करमा पंचायत के अध्यक्ष ललित यादव और सचेतक अनिल यादव,करैली बार पंचायत के अध्यक्ष लखन भुइयां और सचेतक मिथलेश कुमार यादव,डाहा पंचायत के अध्यक्ष सूबेदार यादव और सचेतक उपेंद्र यादव को चैनित किया गया है।नियुक्ति उपरांत सभी पंचायत के पंचायत अध्यक्षों और सचेतकों को पंचायत में राजद को सशक्त बनाने की जिम्मावरी दी गई है।साथ ही बूथ स्तर पर कमिटी बनाने की जवाबदही दी गई है।कहा गया है कि यूथ का ही बूथ और उसे से ही राजद सुप्रीमो लालू यादव का मिशन सफल का संदेश दिया गया है।
