सांसद श्री सुनील कुमार सिंह के द्वारा हण्टरगंज प्रखंड के सुदूरवर्ती पंचायत जोलडीहा के ग्राम कुरखेता में उपलब्ध करवाए गए बिजली ट्रांसफार्मर का मंडल मंत्री सह जोलडीहा पंचायत प्रभारी श्री राजू राणा के द्वारा विधिवत उद्घाटन किया गया साथ ही साथ गांव चलो अभियान एवं दिवार लेखन का कार्य भी किया गया।इस कार्यक्रम में बिलाश गंझु,छोटु भारती, विकास यादव,बंधन गंझु, गुड़िया देवी,जगेश्वरी देवी, पप्पू तिवारी, सहित कई लोग शामिल हुए।

सिमरिया प्रखंड कार्यालय के सभाकक्ष में नो एंट्री टास्क फोर्स की एक बैठक की गई। जिसकी अध्यक्षता एसडीओ सन्नी राज ने की। बैठक में ट्रांसपोर्टिंग नियमों का पालन सख्ती से करवाने का निर्णय लिया गया। बैठक में नो एंट्री का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर सख्त कार्रवाई का निर्देश दिए गए। ट्रांसपोर्टिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालको के विरुद्ध कठोर चलान काटने का निर्देश दिया गया।वहीं निर्देश दिया गया कि सभी वाहन चालक नो एंट्री के पूर्व कतार में वाहन खड़े रखेंगे। रौंग साइड में वाहन खड़े रहने पर कार्रवाई की जाएगी। ट्रांसपोर्टों को निर्देश दिया गया कि वे अपने वाहनों में डीजल की भारायी ट्रांसपोर्टिंग पथ के पेट्रोल पंप से ही करें, रूट डायवर्ट होने पर भी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में अनुमंडल क्षेत्र का थाना प्रभारी को सड़क के किनारे होटल ढाबों में बिकने वाले शराब पर रोक लगाना सुनिश्चित करने को कहा गया। साथ ही सप्ताह में कम से कम एक दिन हेलमेट ड्राइविंग लाइसेंस और स्पीड आदि को चेकिंग करने का निर्देश दिया गया। बैठक में जिला परिवहन पदाधिकारी, सिमरिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, महाप्रबंधक आम्रपाली, मगध, पिपरवार, जिला खनन पदाधिकारी, सिमरिया प्रखंड और अंचल पदाधिकारी, सिमरिया, टंडवा और पिपरवार के थाना प्रभारी के अलावा सभी ट्रांसपोर्टर के प्रतिनिधि मौजूद थे।

Transcript Unavailable.

जिला परिषद अध्यक्ष ने शौपी उपायुक्त को ज्ञापन

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

चतरा जिला के कुंदा प्रखंड में भारतीय जनता पार्टी ने गाँव चलो अभियान का शुभारंभ मंडल अध्यक्ष व सांसद प्रतिनिधि के नेतृत्व में दीवार लेखन व कमल फूल का चित्र बनाकर किया।वही बूथ संख्या 280,281 में केंद्र सरकार के महत्वकांक्षी योजनाओ के बारे में लोगों को बताया गया।वही कुंदा व चिलोई के प्रभारी मनोज यादव एवं जिला कार्यसमिति सदस्य सह चाया के प्रभारी बसंत यादव ने लाभार्थी जनसंपर्क अभियान भी चलाया।गाँव चलो अभियान कार्यक्रम के संयोजक सह सांसद प्रतिनिधि जितेंद्र यादव ने कहा कि भाजपा के गांव चलो अभियान के तहत पार्टी कार्यकर्ता सभी गांवों में मतदाताओं तक पहुंच रहे हैं,और आगामी लोकसभा चुनाव में उनका समर्थन मांग रहे हैं।उन्होंने कहा कि पार्टी आगामी चुनाव को लेकर रणनीति का उचित कार्यान्वयन सुनिश्चित करने के लिए लाखो कार्यकर्ताओं को अपना संयोजक नियुक्त किया है।वही पार्टी नेताओं व बूथ अध्यक्षों ने भाजपा का चुनाव चिन्ह कमल को दीवार पर उकेरा और भारत माता का जयघोष किया। वही गाँव चलो अभियान के तहत केंद्र की योजनाओं के बारे में लाभार्थियों को बताया गया। मौके पर मंडल अध्यक्ष अनिता देवी, महिला मंडल अध्यक्ष सीमा प्रभात,बूथ अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता,रविशंकर वर्मा,घनश्याम यादव,इंद्रदेव भारती समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

चतरा जिले के वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र के बसरिया गांव में देर रात विजय यादव के घर में आग लग गई। इस घटना में घर का पूरा सामान जलकर खाक हो गया है। लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। घटना की सूचना ग्रामीणों ने दमकल टीम को दी। टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को अपने काबू में किया। तब तक पूरा घर जलकर राख हो गया था। इस घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। आग कैसे लगी कारणों का पता नहीं चल पाया है। परिजनों ने जिला प्रशासन से मुआवजा की मांग की है। फिलहाल परिजन दूसरे के घर में शरण लिए हुए हैं।

"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ जीवदास साहू लाही या माहू से फसलों को होने वाले नुकसान एवं उपचार सम्बंधित जानकारी दे रहे हैं । विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें...