Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

राजकीय इटखोरी महोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने डीसी अबु इमरान एवं एसपी राकेश रंजन इटखोरी पहुंचे। उन्होने निरीक्षण के क्रम में विभिन्न विभागों को महोत्सव को सफल बनाने हेतु दिये गए निर्देश का कार्य प्रगति का जानकारी लिया। साथ ही मंदिर परिसर, कार्यक्रम स्थल समेत अन्य सभी स्थलों का निरीक्षण किया और संबंधित पदाधिकारी को ससमय कार्य को पूर्ण करा लेने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने बताया कि 19, 20 एवं 21 फरवरी को प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी भव्य रूप से महोत्सव का आयोजन किया जायेगा।आगे उन्होने कहा कि सूबे के मुख्यमंत्री, चम्पाई सोरेन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। इसे लेकर सुरक्षा व्यवस्था की भी तैयारी पूरी तरह पूर्ण कर लिया जाय। राज्य स्तरीय महोत्सव में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। मौके पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों को आवश्यक रूप से तैयारियों को पूर्ण कराने का निर्देश दिया। निरीक्षण के क्रम डीडीसी उत्कर्ष गुप्ता,एसी पवन कुमार मण्डल, डीएसओ सिमरिया सन्नी राज, एसडीओ चतरा सुरेन्द्र उरांव, डीटीओ इंद्र कुमार, डीएसओ तुषार राय समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

झारखंड राज्य के चतरा जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता जानकारी दे रहे हैं की एक देश एक चुनाव का ख्याल अपनी स्वार्थ साधने की और एक विचारधारा के लोगों की खतरनाक सोच की उपज है। अगर एक राष्ट्र एक चुनाव हुआ तो भले ही यह सही साबित हो, लेकिन इसके कई नुकसान भी हैं। जैसे कि एक राष्ट्र एक चुनाव मतदाताओं के निर्णय को प्रभावित कर सकता हैं । मतदाता स्थानीय मुद्दों के बजाय राष्ट्रीय मुद्दों पर अधिक ध्यान देंगे । दूसरा यह है कि क्षेत्रीय दल मजबूत केंद्रीय राजनीति के कारण क्षेत्रीय और स्थानीय मुद्दों को उचित तरीके से नहीं उठा पाएंगे। एक राष्ट्र एक चुनाव होने से सरकारों का खर्च कम होगा , लेकिन राजनीतिक दलों के खर्च पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ता , जो राजनीति में भ्रष्टाचार के मुख्य कारणों में से एक है

"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ कपिल देव शर्मा मिर्च में लगने वाले माइट कीट और इसके नियंत्रण की जानकारी दे रहे हैं । अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें

राज्य के लोकप्रिय ऊर्जावान माननीय मंत्री श्री सत्यानन्द भोगता जी दिनांक 11 फरवरी 2024 दिन रविवार को चौथी बार मंत्री बनने के बाद पहली बार एक दिवसीय दौरे पर चतरा आएंगे। इस दौरान माननीय मंत्री श्री भोगता जी सर्वप्रथम चतरा जिले के ऐतेहासिक विश्व प्रसिद्ध माँ भद्रकाली मन्दिर में पूजा अर्चना कर देश प्रदेश में सुख शांति समृद्धि की कामना करेंगे। इसके उपरांत चतरा परिषदन में जनता मालिकों से मुलाकात कर चतरा की जनता के द्वारा स्नेह प्यार देने हेतू आभार जोहार करेंगे एवं जनता मालिकों की समस्याओं से रूबरू होंगे।

हंसने-हंसाने से इंसान खुश रहता है, जिससे मानसिक तनाव, चिंता और डिप्रेशन कम होता है। दोस्तों, उत्तम स्वास्थ्य के लिए हंसी-मज़ाक बहुत ज़रूरी है। इसीलिए मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें सुनकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे।

डीआरडीए प्रशिक्षण भवन हॉल में ‘‘ट्रांसजेंडर (उभयलिंगी) होना कलंक नहीं‘‘ पर आयोजित कार्यशाला के पश्चात ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों ने समाहरणालय स्थित डीसी कार्यालय पहुंच कर डीसी अबु इमरान से मुलाकात किया और वर्तमान में ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों के बीच जो समस्याएं है उससे अवगत कराया गया। डीसी ने ट्रांसजेंडरो के समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारी को सरकारी नियम के तहत हर संभव लाभ देने की बात कही।

गिद्धौर के स्वास्थ्य केंद्र मे सहिया, बिटिटी एवं सहिया साथी को एक दिवसीय प्रशिक्षण हुआ। जिसमे चार प्रखंडो के लोग शामिल हुए। प्रशिक्षण में टीकाकरण, महिला बंध्याकरण एवं पुरुष नसबंदी की जानकारी दी ।