हंसने-हंसाने से इंसान खुश रहता है, जिससे मानसिक तनाव, चिंता और डिप्रेशन कम होता है। दोस्तों, उत्तम स्वास्थ्य के लिए हंसी-मज़ाक बहुत ज़रूरी है। इसीलिए मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें सुनकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे। हो जाइए तैयार, हंसने-हंसाने के लिए... सुनिए हंसी-मज़ाक में डूबे हंसगुल्ले और रिकॉर्ड कीजिए अपने चुटकुले, मोबाइल वाणी पर, फोन में नंबर 3 का बटन दबाकर।

Transcript Unavailable.

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन चतरा जिला के सिमरिया प्रखंड में आयोजित "आपकी योजना- आपकी सरकार- आपके द्वार " कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। कहा जनवरी में चतरा बाईपास रोड का होगा शिलान्यास। इसके टेंडर निष्पादन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है । जनवरी में इसका शिलान्यास होगा। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज चतरा के सिमरिया प्रखंड में आयोजित " आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार " कार्यक्रम में इसकी घोषणा की। इस जिले में 650 करोड़ रुपए की लागत से 800 किलोमीटर ग्रामीण सड़कें और करीब 225 करोड़ रुपए से 115 किलोमीटर उच्चस्तरीय सड़क बन रही है। उन्होंने कहा कि आधारभूत संरचनाओं को मजबूत करने पर सरकार का विशेष फोकस है, क्योंकि इसी के जरिए विकास का द्वार खुलता है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने यूपीएससी तथा जेपीएससी जैसी प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी को लेकर इंटीग्रेटेड कोचिंग सेन्टर, ब्लॉक कंप्यूटर सेन्टर और माइनिंग स्किल ट्रेनिंग सेंटर का भी उद्घाटन किया।

चतरा जिला के टंडवा प्रखंड स्थित वनांचल इंटर कॉलेज विद्या नगर में राष्ट्रीय स्वयसेवक संघ के द्वारा प्राथमिक शिक्षा वर्ग के लिए कैम्प लगाया गया। जिसमें जिले के सैकड़ो स्वयंसेवक इस प्रशिक्षण में भाग लिया। जिला कार्यवाह पंकज कुमार सिंह ने बताया कि यह प्रशिक्षण प्रत्येक वर्ष के दिसंबर माह में सात दिनों का होता है। उन्होंने यह भी बताया कि जिले के हर प्रखंड से स्वयंसेवक इस प्रशिक्षण में भाग लिए है। प्रशिक्षण में आये लोगों में काफी उत्साह देखा गया।

Transcript Unavailable.

मुख्यमंत्री के आगमन पर घंटो होती रही सड़क जाम

Transcript Unavailable.

सीआईएसएफ के द्वारा पिपरवार क्षेत्र के बचरा कैंप में मेरी क्रिसमस डे मनाया गया। जिसकी शुरुआत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सीआईएसएफ के कमांडेंट संदीप कुमार एस ने कैंडल जलाकर किया, केक काटा गया। इस कार्यक्रम के दौरान जवानों के द्वारा कैंप परिसर में क्रिसमस ट्री भी सजाया गया, जिसके चारों तरफ सभी जवानों ने खड़े होकर हैप्पी क्रिसमस डे मनाते हुए एक दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी। मेरी क्रिसमस डे पर उपस्थित सभी लोगों के बीच मिठाई का वितरण किया गया। इस अवसर पर डिप्टी कमांडेंट उपेन्द्र सिंह, डिप्टी कमांडेंट मृत्युंजय स्वामी, असिस्टेंट कमांडेंट, इंस्पेक्टर सुमन तिवारी समेत अन्य अधिकारी और जवान उपस्थित थे।

Transcript Unavailable.

"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ पपीता के पेड़ का विकास कम हो रहा है तो क्या करना चाहिए इसकी जानकारी दे रहे है । अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें