जिला चतरा प्रखण्ड चतरा, नगर वार्ड नंबर 21 चिडैयां टाडं निवासी श्री अमर कुमार जी के पूज्य पिता स्वर्गीय विजय साहू जी के 18 वी पुण्य तिथि मनाई गई विजय साह की हत्या उग्रवादी द्वारा 27/12/2006 को गोली मारकर कर दिया गया था। जिसमे चतरा पूर्व विधायक जनार्दन पासवान भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक शर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रदीप सिंह,जिलाध्यक्ष भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा राजेश पासवान, नगर अध्यक्ष विद्यासागर आर्य,पूर्व जिलाध्यक्ष नवीन साह,पंकज साह,राजू साह,सुजीत जायसवाल,शिवकुमार चौबे,शंकर साहू, बढ़न साहू,जीवलाल साहू,धर्मेंद्र साहू,शंभू साहू,भोली साहू,संजय सनेही,अरविंद साह, कृष्ण साहू,राजवीर कुमार,अनिल सिंह,शिवबाल्क सिंह,बसंत यादव, सन्नू अग्रवाल,प्रदीप राणा, मंदूर साव,मनोज साह, समेत दर्जनों सामाजिक कार्यकर्ता शामिल थे,सभी द्वारा उनकी प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित एवं माल्या अर्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया, और श्रधा सुमन अर्पित किये।
Transcript Unavailable.
खेल मंत्रालय ने WFI(भारतीय कुश्ती महासंघ) को निलंबित कर दिया! आख़िरकार पहला क़दम उठाया गया, यह पहले ही हो जाना चाहिए था। गंदी राजनीति और उनकी रणनीतियाँ सब बकवास हैं, लेकिन मैं वास्तव में आज बहुत खुश हूँ। मुझे साक्षी मलिक और बजरंग पुनिया पर खुशी और गर्व महसूस हो रहा है! उन्होंने इतने लंबे समय तक इसे सहन किया और आखिरकार उनका संघर्ष सफलता की ओर बढ़ रहा है। जब यह शुरू हुआ तो मैं लगभग असमंजस में था कि ऐसा क्यों हो रहा है, क्या यह सब सच है? सच है, मैंने राजनेता का पक्ष नहीं लिया लेकिन मैं तर्कसंगत रूप से सोचने में विश्वास करता हूं। यहां तक कि इन प्रदर्शनकारियों के आरोप भी सच थे, में सोच रहा था कि इसे गंदी राजनीति के कारण दरकिनार कर दिया जाएगा क्योंकि आपने बहुत शक्तिशाली जीतें सुनी हैं और यहां राजनेता शक्तिशाली हैं। उनके सभी विरोधों को देखना मेरे लिए बहुत दर्दनाक था, यह जानते हुए कि वास्तव में कौन गलत है और कौन सही है - फिर भी हम क्या कर सकते थे? बस खबर देखिए और फिर क्या? वह पार्टी सत्ता में है यार, जब तक नागरिक सामूहिक रूप से यह नहीं चुनते कि उनके लिए सबसे अच्छा क्या है, कोई भी व्यक्ति कुछ नहीं कर सकता। बहुमत जीतता है भले ही बहुमत गलत चुनता हो तो भी गलत जीतेगा। जब मैंने रुको-क्या! जैसी खबर सुनी तो मुझे बहुत आश्चर्य हुआ। केंद्रीय मंत्रालय ने भारतीय कुश्ती महासंघ को निलंबित कर दिया?! बहुत खूब। सरकार शायद अपने वोट बैंक को बनाए रखने में व्यस्त है, लेकिन खुशी है कि सिस्टम किसी भी तरह से नहीं बनाया गया है कि सरकार अपनी पूर्ण जीत का आनंद ले सके या मैं कहूंगा कि राजनीति खेलें सके । हमारे देश के असली नायकों का अच्छा काम! आप लोग दिखा रहे हैं कि असली ताकत किसे कहते हैं! पैसे से सब कुछ नहीं खरीदा जा सकता, कम से कम हमारे नायकों की नैतिकता और दृष्टिकोण तो नहीं। एक और दिन, मैं सत्यमेव जयते पर विश्वा कर रहा हूं।
सिमरिया अनुमंडल के 08 वें अनुमंडल पदाधिकारी के रूप में सन्नी राज ने निवर्तमान अनुमंडल पदाधिकारी सुधीर कुमार दास से अनुमंडल कार्यालय सिमरिया में उन्होंने पदभार ग्रहण किया। अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया का पदभार ग्रहण करते समय नवनियुक्त अनुमंडल पदाधिकारी ने निवर्तमान अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा सिमरिया अनुमंडल क्षेत्र में किए गए कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनके द्वारा जिले में किए गए विकास कार्यो को वह आगे ले जाने हेतु प्रयासरत रहेंगे। अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया ने कहा विधि व्यवस्था मेरी पहली प्राथमिकता है। विकास के लिए जो दायित्व मिला है, उस पर शतप्रतिशत खरा उतरने का प्रयास करूंगा। अपने कार्यकाल में अनुमंडल को विकास के रास्ते पर ले जाने का हर संभव प्रयास रहेगा। वहीं उन्होंने मौके पर उपस्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, कार्यालय कर्मी से एक एक कर परिचय प्राप्त किया। इसके पश्चात जिला मुख्यालय पहुंच जिले के उपायुक्त अबु इमरान व उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता से बुके भेंट कर शिष्टाचार मुलाकात भी किया।
मुख्य अतिथि के रूप में co सहित अन्य गणमान्य लोग उपाथित थे हंटरगंज प्रखंड के केदलीकलां और गोसाईडीह पंचायत में बुधवार को आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद अध्यक्षा ममता कुमारी,प्रखण्ड प्रमुख ममता कुमारी,समाज सेवी सह पुर्व मुखिया प्रेम सिंह,मंत्री प्रतिनिधि देवलाल यादव सीओ अरुण कुमार मुंडा बीडीओ निखिल गौरव कामन कच्छप एमओ अर्जुन कुमार,सुपरवाइजर शांति देवी मुखिया अशोक कुमार यादव पंचायत समिति सदस्य सह बीस सूत्री उपाध्यक्ष वकील खां के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर एवं फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।उक्त पंचायतों के शिविर में सबसे अधिक आवेदन 2160 अबुआ आवास के लिए और सबसे कम उधोग विभाग के 03 आवेदन प्राप्त हुए हुए। मनरेगा के 54, ई श्रम/आयुष मान कार्ड के 08,सामाजिक सुरक्षा के210,आपूर्ति विभाग के116,सामाजिक सुरक्षा सर्वजन पेंशन के52 ,पशु पालन के24, बाल विकास परियोजना के11,शिक्षा विभाग के10,किसान क्रेडिट कार्ड के13,वन विभाग के96,बिजली विभाग के19, स्वास्थ विभाग के146,आपूर्ति के11,राजस्व के07, जेएसएलपीएस के 53, उधोग विभाग के 3 इस तरह से कुल 2993 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें से 699 का ऑन द स्पॉट निस्पादन किया गया।2294 मामले लंबित हैं जिस का बहुत जल्द निस्पादन कर लिया जायेगा। मत्स्य,कल्याण,वन पट्टा,जाती,आवासीय,आय,सामाजिक कल्याण,बैंक15 वे वित,पेयजल,सेवा का ग्रांटी अधिनियम,झारखंड खाद्य सुरक्षा अधिनियम,श्रम नियोजन और प्रशिक्षण विभाग के लिए एक भी आवेदन प्राप्त नही हुए। स्टॉल सभी विभागों के द्वारा लगाया गया था। मुख्य अतिथियों के द्वारा गरीब एवं असहाय तथा कार्डधारियो के बीच कंबल धोती, साड़ी जॉब कार्ड वितरण किया गया,शिविर में काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
हंटरगंज किसान भवन में बुधवार को बैंक ऑफ़ इंडिया के सौजन्य से लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस मौके पल ऋण वसूली विभाग हजारीबाग के मुख्य प्रबंधक भारद्वाज, संजय कुमार सिंह, बैंक ऑफ़ इंडिया जोनल चीफ अरुण कुमार केसरी,स्थाई लोक अदालत अध्यक्ष प्रदीप कुमार,संजय कुमार सिन्हा, हंटरगंजबैंक ऑफ़ इंडिया के शाखा प्रबंधक अजय कुमार यादव सहित प्रखंड के सभी बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक, मिनी ब्रांच के संचालक चंदन कुमार तथा प्रखंड कर्मी मुकेश कुमार यादव , उमेश यादव,विक्की कुमार उपस्थित थे। स्थाई लोक अदालत में बैंक के दर्जनों एनपीए खाता का समझौता किया गया। मौके पर बैंक आफ इंडिया हंटरगंज जोरी एवं दंतार के बैंक द्वारा ग्राहकों के बकाया ऋण के तहत समझौता में प्रखंड कार्यालय पीएलवी कुमार विवेक रंजन एवं सरयु यादव के द्वारा सहयोग कराया गया।
नमस्कार आदाब श्रोताओं, मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है रोजगार समाचार यह नौकरी उन लोगों के लिए है जो सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के द्वारा निकाली गई कुल 484 सफाई कर्मचारी, उप कर्मचारी के पदों पर काम करने के लिए इच्छुक हैं। वैसे उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय से 10वीं पास किया हो। इसके साथ ही उम्मीदवार की आयुसिमा अधिकतम 26 वर्ष तक होनी चाहिए । इन पदों पर वेतनमान नियम अनुसार दिया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन ऑनलाइन भर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आवेदनकर्ता इस वेबसाइट पर जा सकते हैं। वेबसाइट है https://ibpsonline.ibps.in/cbiskssnov23/. योग्य उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा और स्थानीय भाषा टेस्ट के बाद किया जाएगा। याद रखिए इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 09-01-2024 है । तो साथियों,अगर आपको यह जानकारी लाभदायक लगी, तो मोबाइल वाणी एप्प पर लाइक का बटन दबाये साथ ही फ़ोन पर सुनने वाले श्रोता 5 दबाकर इसे पसंद कर सकते है। नंबर 5 दबाकर यह जानकारी आप अपने दोस्तों के साथ भी बाँट सकते हैं।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
हंटरगंज प्रखंड के डाक बंगला में विश्व हिन्दु परिषद का बैठक बीते दिन हुआ। प्रखंड के कई पंचायत दर्जनों कार्यकर्ता इस बैठक में भाग लिए। जिला सेवा प्रमुख सह हंटरगंज प्रखंड पालक राहुल कुमार ॐ के उच्चारण के साथ बैठक प्रारम्भ किये। जिला मंत्री सुधीर स्नेही ने बताया कि प्रखंड में प्रत्येक पंचायत के हर गाँव, हर घर जाकर श्री राम जन्मभूमि पुजीत अक्षत एवं चित्र पत्रक पहुचे।उन्होंने यह भी बताया कि 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में राम मंदिर के शिलान्यास के दिन हर घर में दिया जलाकर श्री राम भगवान का अभिनन्दन करें। बैठक में आर एस एस के जिला कार्यवाह पंकज कुमार सिंह, बजरंग दल के जिला संयोजक अंकित मिश्रा, अमित पासवान, भवानी सिंह, राकेश कुमार एवं दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित हुए।
