Transcript Unavailable.

चतरा जिला के कुंदा प्रखंड में भारतीय जनता पार्टी ने गाँव चलो अभियान का शुभारंभ मंडल अध्यक्ष व सांसद प्रतिनिधि के नेतृत्व में दीवार लेखन व कमल फूल का चित्र बनाकर किया।वही बूथ संख्या 280,281 में केंद्र सरकार के महत्वकांक्षी योजनाओ के बारे में लोगों को बताया गया।वही कुंदा व चिलोई के प्रभारी मनोज यादव एवं जिला कार्यसमिति सदस्य सह चाया के प्रभारी बसंत यादव ने लाभार्थी जनसंपर्क अभियान भी चलाया।गाँव चलो अभियान कार्यक्रम के संयोजक सह सांसद प्रतिनिधि जितेंद्र यादव ने कहा कि भाजपा के गांव चलो अभियान के तहत पार्टी कार्यकर्ता सभी गांवों में मतदाताओं तक पहुंच रहे हैं,और आगामी लोकसभा चुनाव में उनका समर्थन मांग रहे हैं।उन्होंने कहा कि पार्टी आगामी चुनाव को लेकर रणनीति का उचित कार्यान्वयन सुनिश्चित करने के लिए लाखो कार्यकर्ताओं को अपना संयोजक नियुक्त किया है।वही पार्टी नेताओं व बूथ अध्यक्षों ने भाजपा का चुनाव चिन्ह कमल को दीवार पर उकेरा और भारत माता का जयघोष किया। वही गाँव चलो अभियान के तहत केंद्र की योजनाओं के बारे में लाभार्थियों को बताया गया। मौके पर मंडल अध्यक्ष अनिता देवी, महिला मंडल अध्यक्ष सीमा प्रभात,बूथ अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता,रविशंकर वर्मा,घनश्याम यादव,इंद्रदेव भारती समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

चतरा जिले के वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र के बसरिया गांव में देर रात विजय यादव के घर में आग लग गई। इस घटना में घर का पूरा सामान जलकर खाक हो गया है। लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। घटना की सूचना ग्रामीणों ने दमकल टीम को दी। टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को अपने काबू में किया। तब तक पूरा घर जलकर राख हो गया था। इस घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। आग कैसे लगी कारणों का पता नहीं चल पाया है। परिजनों ने जिला प्रशासन से मुआवजा की मांग की है। फिलहाल परिजन दूसरे के घर में शरण लिए हुए हैं।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

हंटरगंज प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में सात दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ एवं शिव प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन विधि विधान के साथ प्रारंभ किया गया। इस यज्ञ को लेकर शुक्रवार को गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गोसाईडीह पंचायत के पूर्व मुखिया सह समाज सेवी प्रेम सिंह,खूंटीकेवाल पंचायत मुखिया बृज किशोर सिंह, नावाडीह मुखिया बसंती पन्ना, उप मुखिया प्रतिनिधि मो इम्तियाज शामिल हुए। यह कलश यात्रा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से निकली और पूरे क्षेत्र का भ्रमण करते हुए बाजारघाट मोक्ष दयानी नीलाजन नदी पहुंची।इस कलश यात्रा में सैकड़ों महिला पुरुष शामिल हुए।श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा में अयोध्या से आए यज्ञ स्वामी रामानाचार्य वेदांनती के द्वारा मंत्रो का उद्घोषण के बाद कलश में जल भरा गया। यज्ञ मंडप में आकर कलश को स्थापित किया गया। वहीं प्रत्येक दिन रात्रि में प्रवचन का आयोजन किया गया है। जिसे सुनने के लिए सभी लोगों से आने की अपील की गई है। वही 15 तारीख को विशेष भंडारे के साथ शिव प्राण प्रतिष्ठा का समापन किया जाएगा। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग के पूर्व चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर वेद प्रकाश,डॉक्टर जे भूषण के अलावा कई स्वास्थ्य विभाग के कर्मी शामिल थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में अनिरुद्ध सिंह, मनोज सिंह, संतोष सिंह,वरुण सिंह,गौरव सिंह,कारू सिंह,सरजू मिस्त्री, रविंद्र यादव, जनार्दन सिंह, मुन्ना सिंह पारसनाथ सिंह, नवल सिंह के अलावा कमेटी के सभी सदस्य एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

राजकीय इटखोरी महोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने डीसी अबु इमरान एवं एसपी राकेश रंजन इटखोरी पहुंचे। उन्होने निरीक्षण के क्रम में विभिन्न विभागों को महोत्सव को सफल बनाने हेतु दिये गए निर्देश का कार्य प्रगति का जानकारी लिया। साथ ही मंदिर परिसर, कार्यक्रम स्थल समेत अन्य सभी स्थलों का निरीक्षण किया और संबंधित पदाधिकारी को ससमय कार्य को पूर्ण करा लेने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने बताया कि 19, 20 एवं 21 फरवरी को प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी भव्य रूप से महोत्सव का आयोजन किया जायेगा।आगे उन्होने कहा कि सूबे के मुख्यमंत्री, चम्पाई सोरेन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। इसे लेकर सुरक्षा व्यवस्था की भी तैयारी पूरी तरह पूर्ण कर लिया जाय। राज्य स्तरीय महोत्सव में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। मौके पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों को आवश्यक रूप से तैयारियों को पूर्ण कराने का निर्देश दिया। निरीक्षण के क्रम डीडीसी उत्कर्ष गुप्ता,एसी पवन कुमार मण्डल, डीएसओ सिमरिया सन्नी राज, एसडीओ चतरा सुरेन्द्र उरांव, डीटीओ इंद्र कुमार, डीएसओ तुषार राय समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।