उत्तर प्रदेश राज्य के भदोही ज़िला के औराई प्रखंड से गोविन्द प्रसाद की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से सुनीता देवी से हुई। सुनीता कहती है कि वो वर्ष 2011 से सिलाई कर रहे है। इससे पहले पैर से चलाने वाला मशीन चला रहे थे अब इलेक्ट्रॉनिक मशीन चला रही है। 25 हज़ार का मशीन है। इनके पास अभी के समय में पांच मशीन है। सुनीता को ग्राम वाणी संवाददाता गोविन्द प्रसाद द्वारा सीएम युवा योजना के बारे में पता चला। उसी योजना के माध्यम से इन्होने लोन लिया। इसके लिए इन्होने ग्राहक सेवा केंद्र से ऑनलाइन आवेदन किया और एक महीना के बाद आदेश आने पर लोन लिया। इस कार्य के लिए इन्हे कागज़ पत्र बनवाना पड़ा और क्वोटेशन भी लगा था। ये खुद सिलाई मशीन चला रही है और अन्य महिलाओं को भी सिलाई मशीन चलाना सीखा रही है। इन्होने बताया कि ये ग्राम वाणी से जुड़ी। ग्राम वाणी से जुड़ कर इन्हे योजना की जानकारी मिली। अब कारोबार कर रही है और लाभ भी उठा रही है।