उत्तरप्रदेश राज्य के भदोही ज़िला से गोविन्द प्रसाद की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से ज्योति से हुई। ज्योति ने जानकारी दी की गोविन्द भैया की मदद से उन्होंने आरसीटी से सिलाई का प्रशिक्षण लिया है। प्रशिक्षण के बाद उन्होंने सिलाई मशीन ले कर अभी खुद का सिलाई का काम करती हैं। धीरे धीरे व्यवसाय को आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगी। आरसीटी सेंटर में प्रशिक्षण के साथ ही व्यवसाय को शुरू करने और बड़ा करने के लिए भी कई जानकारी और सहायता उपलब्ध करवाई जाती है
