उत्तरप्रदेश राज्य के भदोही ज़िला से गोविन्द प्रसाद की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से फुल कुमारी से हुई। फुल कुमारी ने जानकारी दी की वो मिट्टी का बर्तन बनाती हैं। इस व्यवसाय से ही उनका जीवन यापन चलता है। वो समूह से जुड़ी हैं, लेकिन अभी तक वहां से कोई पैसा नहीं लिया है। इसलिए गोविन्द प्रसाद ने उन्हें सलाह दिया की आप बैंक से लोन ले कर भी अपने व्यवसाय को बड़ा करने के लिए मशीन ले सकती हैं।