उत्तरप्रदेश राज्य के भदोही ज़िला से गोविन्द प्रसाद की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से औराई प्रखंड निवासी सुमन से हुई। सुमन ने जानकारी दी की वो संगीता दीदी की मदद से सिलाई सेंटर में प्रशिक्षण लिया। अब सिलाई मशीन ले कर सिलाई का काम शुरू किया है। अब इस कार्य को आगे बढ़ाने के लिए सरकारी योजना की सहायता लेंगी। उद्यमी वाणी के द्वारा उन्हें रोजगार प्राप्त हुआ है। इसे बड़ा कर वो और भी लोगों को सिलाई सीखा कर उन्हें भी रोजगार देंगी
