Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

उत्तरप्रदेश राज्य के बस्ती ज़िला से रमजान अली मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि महिलाओं से बात करने पर उनका विचार है कि जैसे बेटा को जमीन में हक़ मिलता है वैसे ही बेटी को भी बराबर का हक़ मिलना चाहिए।

उत्तरप्रदेश राज्य के बस्ती ज़िला से विजय पाल चौधरी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते हैं कि महिलाओं को पैतृक संपत्ति में हिस्सेदारी है। लेकिन महिलाओं को इसकी पूर्ण जानकारी नहीं है कि कैसे और कहाँ जा कर अधिकार लिया जाए। और वही जानकारी के अभाव में महिलाएँ अधिकार लेने से वंचित रह जाती है। इसलिए महिलाओं को मोबाइल वाणी के ज़रिये जानकारी मिलनी चाहिए

उत्तरप्रदेश राज्य के बस्ती ज़िला से 35 वर्षीय गुड्डू मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि ये गल्ला किसी से लेकर बोते है तो इसका लाभ कैसे मिल पाएगा

उत्तरप्रदेश राज्य के बस्ती ज़िला से रिपु मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि इनको कोई सरकारी लाभ नहीं मिल रहा है

उत्तरप्रदेश राज्य के बस्ती ज़िला से लक्ष्मी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि अगर इनके पिता या भाई अपने जमीन से हिस्सा देना चाहे तो क्या क्या समस्या उत्पन्न हो सकती है ?

उत्तरप्रदेश राज्य के बस्ती ज़िला से सूर्यांश मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि महिलाएँ चुप रहती है तो उन्हें समझदार कहा जाता है और वही महिलाओं के बोलने पर उन्हें चुप करा दिया जाता है। महिलाओं का अधिकार है कि वो गलत के ऊपर सवाल उठाए,अपनी बात रखे। ऑफिस हो या घर गलत के खिलाफ आवाज़ उठाना उनकी हक़ है।

उत्तरप्रदेश राज्य के बस्ती ज़िला से सूर्यांश मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि महिला भी सबसे पहले इंसान है। लेकिन उन्हें माँ ,बहु ,बेटी के किरदार में बांध दिया जाता है। ये गलत नहीं है पर इसमें महिलाओं का असली पहचान खो जाता है। महिलाओं को अपने फैसले खुद लेने का अधिकार है। महिला अधिकार से पहचान बनाएगी तभी असली बराबरी आएगी

उत्तरप्रदेश राज्य के बस्ती ज़िला से दीपा मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि मायके की पैतृक संपत्ति में महिलाओं को अधिकार मिलना शुरू हुआ है। हिन्दू उत्तराधिकारी संशोधन अधिनियम 2005 के तहत बेटियों को बेटों के सामान पैतृक संपत्ति में जन्मसिद्ध बराबर का अधिकार है। और ससुराल वाले महिला के मायके की संपत्ति पर दावा नहीं कर सकते है। यह संपत्ति महिला या उसके बच्चों या माता पिता को ही मिलेगी।