उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से प्रियंका सिंह ने बृजेश कुमार सिंह से बातचीत की जिसमें बृजेश ने जानकारी दी कि महिलाओं को भूमि पर अधिकार मिलना चाहिए। इससे महिलाओं की क्षमता और दक्षता दोनों में बदलाव आयेगा। जब दोनों मिल कर कार्य करेंगे तो परिवार का भी विकास होगा लेकिन महिलाओं को भी अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना चाहिए। क्योंकि कई बार महिलाओं को अधिकार मिल भी जाता है, तो वो अपनी स्वेच्छा से उसे वापस कर देती हैं। सरकार सिर्फ कानून बना सकती है, किसी प्रथा को खत्म नहीं कर सकती। इसके लिए महिलाओं को खुद जागरूक होना पड़ेगा।