उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता विभा ने कंचन वर्मा से बातचीत की। जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि अगर देश के कानून की तरफ से देखा जाए तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं है की महिलाओं को पीछे रखा गया है। हर क्षेत्र में महिला को अधिकार दिए गए हैं। लेकिन समस्या है की हमारे समाज के कुछ लोग हैं, जो महिला को आगे बढ़ने से रोकते हैं। उन्हें अधिकार नहीं देते आजादी नहीं देते। जिस कारण महिला पिछड़ी हुई है। लेकिन लोगों को अपनी मानसिकता में बदलाव लाना चाहिए क्योंकि देश की आर्थिक व्यवस्था में महिलाओं की हिस्सेदारी भी बहुत जरुरी है। महिलाएं हर क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रही है। जरूरत है अब की हम सोच बदलें और उन्हें सहयोग करें। इससे वो स्वतंत्र तौर पर हर कार्य और निर्णय लेने के लिए सक्षम होंगी