उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से वीर बहादुर यादव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि समाज में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए शिक्षा बहुत जरूरी है। महिलाओं को शिक्षित बनाना चाहिए। अगर महिलाओं को शिक्षा दिया जायेगा तो वे सशक्त बनेंगी और समाज में महिलाओं का सम्मान भी बढ़ेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि महिलाओं को पिता की संपत्ति /भूमि में अधिकार भी दिया जाना चाहिए।