उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से काजल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि शिक्षा एक ऐसा माध्यम है। जिससे समाज में कई तरह के बदलाव आ सकते हैं। शिक्षा के द्वारा ही लिंग भेद भाव को खत्म किया जा सकता है। इसलिए यह जरुरी है की सभी को समान शिक्षा का हक़ मिले। मीडिया की भी यह भूमिका होनी चाहिए की वो महिलाओं पर होने वाले अत्याचार की नहीं बल्कि उनके सशक्त होनी की खबरें दिखाए। जिससे की समाज में बदलाव आये