उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से प्रियंका सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि महिलाओं को अपने अधिकारों के बारे में जानकारी नहीं होती है। क्योंकि वो इतनी जागरूक ही नहीं है। हमारे समाज में ये सोच व्याप्त है की महिलाओं को पुरुषों के अधीन ही रहना चाहिए। महिलाओं के लिए काम के अवसर कम होते हैं। महिलाओं को विकास के लिए भी कम अवसर मिलते है। लड़कियों को लड़कों की तुलना में स्कूल से भी पहले निकाल दिया जाता है
