उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से प्रियंका सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि लैंगिक असमानता को कम करने के लिए समाज में जागरूकता फैलानी होगी। रोजगार, वेतन सभी क्षेत्रों में समानता होनी चाहिए। समाज में फैली कुरीतियां खत्म करने के लिए सरकार को सख्त कानून बनाने चाहिए। लड़कियों की शिक्षा के लिए प्रोत्साहन राशि दी जाए। महिलाओं की सुरक्षा के लिए ठोस कार्य किये जाए। मातृत्व अवकाश के कानून सरकारी और निजी दोनों क्षेत्र में लागु किया जाये। स्त्री शिक्षा को बढ़ावा देने के साथ ही तलाक को कानूनी दर्जा दिया जाए, लड़कियों की शादी उनके पसंद से की जाए