उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बलरामपुर से वीर बहादुर यादव , मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते है कि लिंग असमानता वह है जो समाज में महिलाओं को प्रभावित करती है। जो भेदभाव किया जा रहा है वह बहुत गलत है जैसे अस्पृश्यता का भेदभाव, समाज में महिलाओं के रहने का अधिकार और उसके बाद अगर महिलाएं काम कर रही हैं तो उन्हें पुरुषों की तुलना में कम वेतन दिया जा रहा है। महिलाओं को पुरुषों के बराबर बैठने का भी अधिकार नहीं दिया जा रहा है और अगर महिलाओं के खिलाफ कोई कानून बनाया गया है तो उसका सख्ती से पालन किया जाना चाहिए।