उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से प्रियंका सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि लैंगिक समानता अतिरिक्त विकास से जुड़ी हुई है और सभी के लिए मानवाधिकार की प्राप्ति के लिए महत्वपूर्ण है । लैंगिक समानता का समग्र उद्देश्य एक ऐसे समाज का निर्माण करना है जिसमें महिलाएं और पुरुष जीवन के सभी क्षेत्रों में समान अवसर अधिकारों और जिम्मेदारियों का आनंद लें। शैक्षिक अवसरों में महिलाओं के बहिष्कार के परिणामस्वरूप मानव पूंजी का महत्वपूर्ण नुकसान होता है।समाज लड़कियों को शिक्षा से वंचित कर के उनकी क्षमता और प्रतिभा को बर्बाद भी कर रहा है।इससे आर्थिक विकास बाधित होता है और गरीबी और असमानता का चक्र कायम रहता है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
