उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से काजल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि आज के युग में महिलाएं धार्मिक, सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, वैज्ञानिक या जहां तक हम कल्पना कर सकते हैं, आधुनिक युग में महिला हर क्षेत्र में एक सक्षम भूमिका निभा रही हैं। आज भारत में महिलाएँ सिविल सेवा में हैं, महिलाएँ सेना में प्रवेश कर चुकी हैं, महिलाएँ भी चिकित्सा के क्षेत्र में योगदान दे रही हैं।
