उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बलरामपुर से अंकिता मिश्रा , मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहती कि महिलाओं की स्थिति का अर्थ है कि किसी विशेष समाज में महिलाओं का क्या स्थान है। उन्हें पुरुषों के बराबर या हीन क्यों माना जाता है, यह इस बात पर निर्भर करता है कि पुरुष किसी संस्कृति में महिलाओं को कैसे देखते हैं। इसके अलावा, महिलाओं की स्थिति यह निर्धारित करने में विशेष रूप से महत्वपूर्ण है कि उन्हें क्या अधिकार प्राप्त हैं और विभिन्न क्षेत्रों में उनकी भूमिका क्या है। इन सभी कारकों और उनकी भूमिकाओं को ध्यान में रखते हुए, यह पता चलता है कि भारतीय समाज में महिलाओं की स्थिति आमतौर पर उच्च रही है।
