उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से प्रियंका सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि महिलाओं को ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ कहा जाता है। विकासशील देश में इनकी भूमिका और महत्वपूर्ण है। दुनियाँ भर में कृषि क्षेत्र में ग्रामीण महिलाओं का अहम् योगदान है, वे परिवार, समाज और समुदाय का सार्थक अंग हैं। महिलाएं राष्ट्र के विकास में पुरुषों के बराबर महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। हमारे देश की सत्तर प्रतिशत आबादी अभी भी ग्रामीण क्षेत्र में रहती है, उनमें से अधिकांश कृषि कार्यों पर निर्भर हैं। यही कारण है कि ग्रामीण महिलाएं घरेलू काम करती हैं और बच्चों की देखभाल के साथ-साथ कृषि कार्य भी करती हैं। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
