उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से काजल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं को सम्मान मिलना जरुरी है। लैंगिक असमानता के प्रमुख कारणों में से एक महिलाओं में उनके अधिकारों और समानता प्राप्त करने की उनकी क्षमता के बारे में जागरूकता की कमी है। जागरूकता की यह कमी अक्सर प्रचलित सांस्कृतिक और सामाजिक मानदंडों के कारण होती है, जो यह तय करते हैं कि महिलाओं को पुरुषों के अधीन रहना चाहिए।परंपरागत रूप से महिलाओं को समाज के एक कमजोर वर्ग के रूप में देखा जाता रहा है। वे घर और समाज दोनों में सामाजिक रूप से हाशिए पर हैं। महिलाओं के खिलाफ भेदभाव दुनिया भर में प्रचलित है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
