उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से प्रियंका सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि हमारे देश का कानून हो या समाज की सोच लेकिन इन सभी कारणों से महिलाओं को भूमि का अधिकार प्राप्त करने में कई बाधाओं का सामना करना पड़ता है। एक विवाहित महिला को अपनी व्यक्तिगत संपत्ति पर पूरा अधिकार होना चाहिए ताकि वह अपनी इच्छा के अनुसार उपयोग कर सके या उपहार दे सके। अविभाजित परिवार के मामले में वह अपने पति और उसके परिवार से सहायता और धन की हकदार होनी चाहिए।