उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से काजल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि स्त्री-पुरुष समानता की शुरुआत प्रत्येक घर से होनी चाहिए। बेटे- बेटी दोनों के हक और अधिकार समान हैं। इसलिए पाबंदियां और स्वतंत्रता भी दोनों के लिए समान होनी चाहिए। एक श्रेष्ठ दुनिया तथा श्रेष्ठ समाज बनाने के लिए पूर्णता के साथ स्त्री समानता और हर स्तर पर समानता आवश्यक शर्त है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
