उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बलरामपुर से अंकिता मिश्रा , मोबाइल वाणी के माध्यम से बताना चाहती है कि समाज, देश और दुनिया का कल्याण महिलाओं की भागीदारी से ही संभव है। सशक्तिकरण की आवश्यकता इसलिए हुई क्योंकि न केवल आज बल्कि प्राचीन काल से ही लोगों में लैंगिक असमानता देखी जाती रही है। कई अन्य कारणों से भी अधिकारों को दबाया गया था, इसलिए महिलाओं को हर क्षेत्र में सशक्त बनाया जाना चाहिए
