उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से प्रियंका सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि लैगिंक असमानता को व्यक्तिगत समुदाय और समग्र रूप से राष्ट्र की प्रगति में बाधा माना जाता है।इसलिए इस सामाजिक समस्या को रोकने के लिए आवश्यक उपाय किए जाने चाहिए।कमजोर वर्गों से संबंधित व्यक्तियों को यह समझने की आवश्यकता है कि लड़कियां भी परिवार और समुदाय की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दे सकती हैं और उन्हें अपने पुरुष समक्ष की तुलना में समान अधिकार और अवसर दिए जाने चाहिए।