उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से काजल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि महिला सशक्तिकरण लैंगिक असमानता को हासिल करने का एक महत्वपुर्ण पहलु है। एक महिला का आत्मसम्मान, उसकी निर्णय लेने की शक्ति और अवसरों और संसाधनों तक उसकी पहुंच है। इसमें घर के अंदर और बाहर अपने जीवन पर उसकी शक्ति और नियंत्रण को बढ़ाना और परिवर्तन को प्रभावित करने की उसकी क्षमता शामिल है। यह न केवल एक गंभीर नैतिक और सामाजिक मुद्दा है, बल्कि एक गंभीर आर्थिक चुनौती भी है