उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से प्रियंका सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया की महिलायें समाज में दो भूमिका निभाती है। एक घर पर और दूसरा घर से बाहर। लेकिन समाज में जब उनके योगदान की बात आती है, तो उन्हें उपेक्षित कर दिया जाता है। महिला द्वारा किये जाने वाले काम कम वेतन या बिना वेतन वाले होते हैं। नौकरी सुरक्षित नहीं है और आसपास के सभी व्यवसाय अनौपचारिक हैं।
