उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से प्रियंका सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया की महिलाएँ अदालत जाने के अपने अधिकार का उपयोग नहीं कर पाती हैं।इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि महिलाएँ खुद को इतना बड़ा कदम उठाने के लिए स्वतंत्र नहीं मानती हैं। आज भी हमारे देश में दहेज के लिए हजारों लड़कियों को जलाया जा रहा है और बहुत सी लड़कियों को यौन शोषण की शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ता है। महिलाएं अपने अधिकारों का सही तरीके से उपयोग नहीं कर पा रही हैं।